देशभर में कोविड-19 की 32.36 करोड़ खुराकें लगाई गईं

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 46,148 नये मामले

भारत के सक्रिय मामले कम होकर 5,72,994 हुये

कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भारत ने एक और मील का पत्थर पूरा कर लिया। इस सिलसिले में भारत ने ज्यादा से ज्यादा टीके लगाने में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। भारत का कोविड टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था, जबकि अमेरिका ने अपने यहां यह अभियान 14 दिसंबर, 2020 को ही शुरू कर दिया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010943.jpg


भारत में आमूल टीकाकरण दायरा कल 32.36 करोड़ के पार हो गया। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्‍थाई रिपोर्ट के अनुसार43,21,898 सत्रों के जरिये टीके की कुल 32,36,63,297 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,21,268 खुराकें दी गईं।

विवरण इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी

1st खुराक

1,01,98,257

2nd खुराक

72,07,617

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

1st खुराक

1,74,42,767

2nd खुराक

93,99,319

18-44 वर्ष आयु वर्ग

1st खुराक

8,46,51,696

2nd खुराक

19,01,190

45-59 वर्ष आयु वर्ग

1st खुराक

8,71,11,445

2nd खुराक

1,48,12,349

60 वर्ष से अधिक

1st खुराक

6,75,29,713

2nd खुराक

2,34,08,944

योग

32,36,63,297

 

कोविड-19 टीकाकरण की सर्व-सुलभता का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 46,148 नये मामले दर्ज किये गये

इक्कीसवें दिन लगातार रोजाना के हिसाब से एक लाख से कम मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SVQK.jpg


भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरवाट भी देखी जा रही है। आज देश में सक्रिय मामलों की तादाद 5,72,994 रही।

पिछले 24 घंटों के दौरान 13,409 की कुल गिरावट देखी गई और देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामले केवल 1.89 प्रतिशत रह गये हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003RZR8.jpg



भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 से उबर रहे हैं, जिसे मद्देनजर रखते हुए अब 46वें दिन लगातार नये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है।

रोजाना आने वाले नये मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग बारह हजार (12,430) लोग स्वस्थ हुये हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004CB1B.jpg


महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से2,94,09,607 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 58,578 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 96.80 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005I38W.jpg


देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 15,70,515 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 40.63करोड़ से अधिक (40,63,71,279) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटीदर 2.81 प्रतिशत है, जबकिआज दैनिक पॉजिटिविटीदर 2.94 प्रतिशत रही। यह पिछले 21 दिन से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006TORS.jpg



Post a Comment

और नया पुराने