मुंबई, भारत, 28 सितंबर, 2021 /PRNewswire/ -- Serviceberry Technologies Pvt. Ltd. सितंबर 2021 से सितंबर 2022 तक भारत में Great Place to Work®- प्रमाणित है! Great Place to Work® कार्यस्थल संस्कृति पर वैश्विक प्राधिकरण है। 1992 से, उन्होंने दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक कर्मचारियों का सर्वेक्षण किया है और उस गहरी परख का उपयोग करते हुए परिभाषित किया है कि वो क्या है जो एक सर्वोत्‍तम कार्यस्थल बनाता है: विश्वास। उनका कर्मचारी सर्वेक्षण मंच लीडर को फीडबैक, रीयल-टाइम रिपोर्टिंग और अंतर्दृष्टि के साथ सशक्त बनाता है, जो उन्हें लोगों के लिए रणनीतिक निर्णय लेने के लिए जरूरी होता है। यह संस्थान 60 से अधिक देशों में कंपनियाें, गैर-लाभकारी और सरकारी एजेंसियों को सेवा प्रदान करता है और इसने तीन दशकों से अधिक समय से सर्वोत्‍तम कार्यस्थलों की विशेषताओं पर अग्रणी शोध किया है। "किसी संगठन की सीखने और उस सीख को कार्यों में परिवर्तित करने की क्षमता ही अंतिम प्रतिस्पर्धात्मक लाभ है। Serviceberry में हम मानकों को लगातार ऊंचा करने और पंसद का नियोक्ता बनने का प्रयास करने में विश्वास करते हैं। हमारे सभी कर्मचारियों को धन्यवाद जिन्होंने हमारी प्रतिबद्धता और Great Place to Work® अध्ययन का समर्थन किया, जिसने हमें इस बात पर अंतर्दृष्टि प्राप्त करने में मदद की कि हम एक संगठन के रूप में क्या, कैसे और कहां बेहतर कर सकते हैं" ~ केयूर दमानी  भारत में, यह संस्थान 22 से अधिक उद्योगों में सालाना 1100 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी करता है ताकि उन्हें निरंतर व्यावसायिक परिणाम देने के लिए डिजाइन किए गए High-Trust, High-Performance Cultures™ का निर्माण करने में मदद मिल सके। इंडिया इंक के सैकड़ों सीईओ और सीएक्सओ उस सर्वश्रेष्‍ठ स्‍थान समुदाय का हिस्सा हैं जो भारत को सभी के लिए great place to work FOR ALL™ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।  संस्थान के शोध से पता चलता है कि बेहतरीन कार्यस्थलों में शानदार नेतृत्व, अनुकूल कर्मचारी अनुभव और स्थायी वित्तीय प्रदर्शन की विशेषता होती है। यह संगठन अपने सभी कर्मचारियों को उनकी भूमिका, लिंग, कार्यकाल या स्तर के बावजूद एक सुसंगत अनुभव प्रदान करने में सक्षम होते हैं। उनके लीडर Great Place to Work FOR ALL बनाने और बनाए रखने की परिकल्पना पर विश्वास रखते हैं और रोल मॉडल 'सभी के लिए' लीडर होते हैं।  और अधिक जानने के लिए https://www.greatplacetowork.in/  और  LinkedIn, Twitter, Facebook व Instagram देखें। Serviceberry के बारे में:  Serviceberry प्रमुख प्रौद्योगिकी समाधान कंपनी Accion Labs का एक हिस्सा है, जो नवाचार और व्यावसायिक परिणामों के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ लेती है। दुनिया भर में 2000 से अधिक कर्मचारियों के कार्यबल के साथ, Accion Labs के पास विविध प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक डोमेन में कौशल है। उद्योगों की विस्तृत श्रृंखला की जरूरतों को पूरा करना और उद्यम दक्षता और व्यवहार-कुशलता Accion Labs द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं का सार है। मूल मूल्यों के प्रति हमारे समर्पण ने Serviceberry को ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक, मूल्य-आधारित संबंध बनाने में मदद की है। हमें एक ऐसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी होने पर गर्व है जो कई व्यवसायों की आईटी जरूरतों को पूरा करती है। हमारे प्रौद्योगिकी समाधान, सेवाएं और अ‍भियांत्रिकी नवाचार पर आधारित हैं, जिसमें प्रबंधन का विश्व-प्रसिद्ध तत्वज्ञान, आविष्कार व जोखिम उठाने की मजबूत संस्कृति तथा ग्राहक संबंधों पर लगातार ध्यान देना शामिल है।  मीडिया संपर्क: ऋषभ नेथन  rishab.nathan@accionlabs.com फोटो- https://mma.prnewswire.com/media/1632478/Serviceberry_Great_Place_to_Work.jpg प्रतीक चिन्ह - https://mma.prnewswire.com/media/1637575/SB_Logo.jpg  

Post a Comment

और नया पुराने