9 अक्‍टूबर में मुंबई (Mumbai) में खुलने के साथ, Reliance Retail Venture Ltd. ने 7-Eleven क्‍नवीनियंस स्‍टोर भारत में पेश किया है।  

 इरविंग, टेक्‍सास, 8 अक्‍टूबर, 2021 /PRNewswire/ -- भारत में पहला7-Eleven® स्‍टोर इस शनिवार, 9 अक्‍टूबर, को भारत के सबसे बड़े शहर और देश की आर्थिक राजधानीमुंबई में खुलने जा रहा है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Limited, RRVL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 7-इंडिया कन्वीनियंस रिटेल लिमिटेड (Convenience Retail Limited) द्वारा खोला गया, यह 7-Eleven स्टोर स्‍थानीय लोगों और पर्यटकों को दुनिया के सबसे बड़ी कन्‍वीनियंस रिटेलर की विशिष्‍ट सुविधा, सिग्‍नेचर फूड और पेय, साथ ही उत्पादों की अनूठी शैली प्रदान करता है। इतना ही नहीं, यह विशेष रूप से स्थानीय बाजार को आकर्षित करने के लिए बनाए गए व्यंजन पेश करता है। यह स्टोर मुंबई में अंधेरी पूर्व उपनगर के चहल पहल भरे मरोल में मिलिट्री रोड पर अतुल ब्लू फोर्टुना (Atul Blue Fortuna) अपार्टमेंट की पहली मंज़िल पर स्थित है। अंधेरी में ही इस शहर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कई रेलवे स्टेशन और भारत के बॉलीवुड मनोरंजन केंद्र है। इस उद्घाटन स्टोर का भव्य उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। इस साल के अंत में ग्रेटर मुंबई क्लस्टर में कई स्टोर खोले जाने की उम्मीद है। देश में 7–Eleven ब्रांड का प्रवेश छोटे-खुदरा वातावरण का आधुनिकीकरण करेगा और खरीदारों को अधिक सुविधा प्रदान करेगा। दो मंज़िल के, 1,700 वर्ग फुट के इस मुंबई स्टोर में एक कैफे होगा। मुंबई उत्कृष्टता का शहर है और दुनिया की सबसे बड़ी सुविधा कन्‍वीनियंस स्‍टोर कंपनी के पहले भारतीय स्टोर के लिए आदर्श स्थान है। यह भारत का वित्तीय और व्यावसायिक केंद्र है, बॉलीवुड फिल्म उद्योग का घर है और दुनिया के शीर्ष 15 सबसे धनी शहरों में से एक है। भारत में सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited, RIL) भी मुंबई की ही है। RRVL ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, 7-इंडिया कन्वीनियंस रिटेल लिमिटेड के माध्यम से, ग्रेटर मुंबई में स्टोर संचालित करने के लिए 7-Eleven, Inc. के साथ मास्टर फ्रैंचाइज़ समझौता किया है। RRVL, RIL की अनुषंगी कंपनी है।* "रिलायंस में, हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ पेशकश करने पर गर्व है और हमें वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय कन्‍वीनियंस स्‍टोर 7-Eleven को भारत पर गौरवान्वित हैं। 7-Eleven कन्‍वीनियंस खुदरा परिदृश्य में सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांडों में से एक है। हम 7-Eleven के साथ मिलकर जो नए रास्ते बनाते हैं, वे भारतीय ग्राहकों को उनके अपने पड़ोस में अधिक सुविधा और विकल्प प्रदान करेंगे।" रिलायंस वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा। नए स्टोर में वे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्‍ध हैं जो आमतौर पर 7-Eleven स्टोर्स पर मिलते हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय उत्पाद, पेय पदार्थ, स्नैक्स और स्थानीय स्वादानुसार विकसित व्यंजनों के साथ तुरंत उपभोग योग्य ताजा खाद्य पदार्थ भी प्रारंभिक कन्‍वीनियंस पेशकश का हिस्सा होंगे। 7–Eleven अपने विशिष्‍ट खुदरा व्यापार मॉडल को लागू करने और स्थानीयकृत करने के लिए RRVL का समर्थन करेगा। "भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। दुनिया के सबसे बड़े कन्‍वीनियंस रिटेलर के लिए भारत में प्रवेश करने का यह आदर्श समय है,"  7-Eleven, Inc. के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी Joe DePinto ने कहा। "रिलायंस रिटेल के साथ हमारे रणनीतिक संबंध 7-Eleven के कन्‍वीनियंस उत्पादों और सेवाओं के ब्रांड को लाखों भारतीय उपभोक्ताओं के लिए लाएगा, जिसकी शुरूआत मुंबई से हो रही है।" दुनिया भर में, 7-Eleven स्टोर्स का मिशन एक ही है: ग्राहकों को वह देना जो वे जब, जहां और जैसे चाहते हैं। भारत 18वां देश या क्षेत्र होगा जहां 7–Eleven स्टोर संचालित होते हैं। अन्य में अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, ताइवान, चीन, फिलीपीन, सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, कंबोडिया, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे, स्वीडन और डेनमार्क शामिल हैं। अमेरिका में, जहां लगभग 100 साल पहले 7-Eleven की स्थापना हुई, में इसने पिछले कुछ वर्षों में तेज़ी से वृद्धि दर्ज की है। मई में, रिटेलर ने Speedway का अधिग्रहण करने के साथ अमेरिका में अपनी स्‍टोर की संख्‍या में लगभग 4,000 स्टोर की बढोतरी की और वैश्विक स्तर पर अपने अंतर्राष्ट्रीय स्टोर की संख्या को 77,000 से अधिक स्थानों तक कर लिया। *7-Eleven, Inc. ने Future Retail Ltd की एक सहायक कंपनी के साथ मास्टर फ्रैंचाइजी समझौते को हाल ही में समाप्त कर दिया था। 7-Eleven, Inc. ने 7 अक्टूबर, 2021 को घोषणा की कि उसने भारत में कंपनी के पहले प्रवेश का समर्थन करने के लिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के साथ एक मास्टर फ्रैंचाइजी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 7-Eleven रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए उत्सुक है।  7-Eleven, Inc. के बारे में  7-Eleven, Inc. कन्‍वीनियंस रिटेलिंग उद्योग में प्रमुख नाम है। इरविंग, टेक्सास में स्थित, 7-Eleven 18 देशों और क्षेत्रों में 77,000 से अधिक स्टोर संचालित करता है, या उनके फ्रेंचाइजी और/या लाइसेंस देता है, जिसमें उत्तरी अमेरिका में 16,000 स्‍टोर शामिल हैं। 7-Eleven, Inc. के पास 7-Eleven स्‍टोर के साथ ही Speedway®, Stripes®, Laredo Taco Company® और Raise the Roost® Chicken and Biscuits स्‍थानों का परिचालन व फ्रेंचाइज़ी भी है। अपने Slurpee®, Big Bite® और Big Gulp® जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के लिए जाने जाने वाले 7-Eleven, ने उच्च गुणवत्ता वाले सैंडविच, सलाद, साइड डिश, कट फ्रूट और प्रोटीन बॉक्स खंड में अपना विस्‍तार किया है। 7-Eleven ग्राहकों को 7-Select™ ब्रांड के तहत उद्योग-अग्रणी निजी ब्रांड उत्पाद प्रदान करता है, जिसमें उत्कृष्ट मूल्य पर स्वस्थ विकल्प, डिकैडेंट ट्रीट और रोज़मर्रा के पसंदीदा उत्‍पाद शामिल हैं। ग्राहक अपने 7Rewards® लॉयल्टी कार्यक्रम के माध्यम से 50 मिलियन से अधिक सदस्यों के साथ देशभर के स्टोर में विभिन्न वस्तुओं पर अंक अर्जित और रिडीम कर सकते हैं, 2,000 से अधिक शहरों में 7NOW® डिलीवरी ऐप में ऑर्डर दे सकते हैं, या बिल भुगतान सेवा, स्वयं-सेवा लॉकर और अन्य सुविधाजनक सेवाओं के लिए 7-Eleven पर भरोसा कर सकते हैं। ऑनलाइन और अधिक जानकारी www.7-Eleven.com पर पाएं, 7-Eleven मोबाइल एप पर 7Rewards कस्‍टमर लॉयल्‍टी प्‍लेटफार्म पर या सोशल मीडिया Facebook, Twitter और Instagram देखें। लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/94545/7_Eleven_LOGO.jpg    

Post a Comment

और नया पुराने