बेंगलुरू, भारत, 13 जनवरी, 2022 /PRNewswire/ -- QuEST Global,ᅠजो कि एक वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग सेवा कंपनी है, ने घोषणा की है कि इसने भारत में प्रतिष्ठित Great Place to Work®ᅠ- प्रमाणन प्राप्त किया है। यह वार्षिक प्रमाणन, संगठन में एक उच्च भरोसेमंद, High-Performance Culture™ बनाने और बनाए रखने की दिशा में QuESTᅠके अथक परिश्रम का परिणाम है। संगठन ने Trust Index©ᅠके 5 प्रमुख आयामों- विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गर्व और भाईचारा, के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। QuESTᅠने एक ऐसा सांगठनिक परिवेश बनाने की दिशा में काम किया है जो इसके कर्मचारियों को अपनत्व, आत्मविश्वास और भरोसे का अहसास कराता है। QuESTᅠमें कर्मचारी, QuESTᅠका कर्मचारी होने पर गर्व महसूस करते हैं। ऐसी कार्मिकशक्ति को बढ़ावा देने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है जहां हर एक कर्मचारी की पेशेवर वृद्धि तथा स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा दिया जाता है और जो कर्मचारियों द्वारा प्रबंधन में दर्शाए गए विश्वास में वास्तविक रूप से परिलक्षित होता है। इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Niketh Sundar,ᅠचीफ पीपुल ऑफिसर,ᅠQuEST Global,ᅠने कहा कि,ᅠ"कर्मचारियों का अनुभव, और अपनत्व की भावना जगाने वाली संस्कृति, QuEST के लिए सर्वोपरि प्राथमिकता है। विगत दो वर्षों में वैश्विक गतिविधियों को देखते हुए, Great Place to Work – Certified™ बनना सचमुच हमारे लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है, यह उस संस्कृति के बारे में काफी कुछ बताता है जो हमने पूरे मनोयोग से बनाई है और जिसे लगातार मज़बूत बना रहे हैं। हालांकि हम अपनी गति धीमी नहीं कर सकते। हम लगातार सीमाएं विस्तृत बनाने का प्रयास करते रहेंगे, और अधिक उपलब्धियों के लिए कोशिशें जारी रखेंगे और एक सहस्राब्दी संगठन बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी संस्कृति को निरंतर सुदृढ़ बनाते रहेंगे।" Great Place to Work®ᅠकार्यस्थल की संस्कृति से संबंधित वैश्विक प्राधिकरण है। 1992 से उन्होंने विश्वस्तर पर 100ᅠमिलियन से अधिक कर्मचारियों का सर्वेक्षण किया है और इस गहन अंतर्दृष्टि का इस्तेमाल करके यह सिद्ध किया है कि विश्वास ही किसी कार्यस्थल को महान बनाता है। उनका कर्मचारी सर्वेक्षण प्लेटफार्म, लीडर्स को फीडबैक, रीयल टाइम रिपोर्टिंग, और ऐसी अंतर्दृष्टि के साथ सशक्त बनाता है जो कर्मचारियों से संबंधित रणनीतिक निर्णय लेने के लिए उन्हें चाहिए होती है। यह संस्थान, 60 से अधिक देशों में व्यवसायों, अलाभकारी संगठनों, और सरकारी एजेंसियों को सेवाएं प्रदान करता है और तीन दशकों से भी अधिक समय से महान कार्यस्थल की विशेषताओं पर अनुसंधान करने के मामले में अग्रणी रहा है। भारत में, यह संस्थान वार्षिक रूप से 22ᅠसे अधिक उद्योग क्षेत्रों में 1100ᅠसे भी अधिक संगठनों की साझेदारी में उनको उच्च भरोसेमंद, High-Performance Culture™ बनाने में मदद करता है जो स्थायी व्यावसायिक परिणाम दिलाने के लिए होती है। इंडिया इंक (भारतीय कंपनियों) के सैकड़ों CEOᅠऔरᅠCXOᅠग्रेट प्लेस कम्युनिटी का अंग हैं, जो India a great place to work FOR ALLTM बनाने के विज़न के साथ प्रतिबद्ध है। संस्थान द्वारा किया गया शोध कार्य दर्शाता है कि महान कार्यस्थलों में महान लीडरशिप, सुसंगत कर्मचारी अनुभव, और धारणीय वित्तीय कार्यप्रदर्शन की विशेषताएं होती हैं। ये संगठन अपने सभी कर्मचारियों को सुसंगत अनुभव प्रदान करने में सक्षम होते हैं, उनके पद, लिंग (जेंडर), कार्यकाल, या संगठन में स्तर चाहे जो भी हो। उनके लीडर, Great Place to Work FOR ALL बनाने और बनाए रखने, तथा सभी लीडर्स के लिए रोल मॉडल बनने के दूरदर्शी नज़रिए में यकीन रखते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.greatplacetowork.in/  QuEST Global के बारे में लगभग 25ᅠवर्षों से QuEST Globalᅠएयरोस्पेस और डिफेंस, ऑटोमोटिव, एनर्जी, हाईटेक, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस, रेल और सेमीकंडक्टर उद्योगों में विश्व की अनेक जानी-मानी कंपनियों के लिए एक भरोसेमंद वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग सर्विस पार्टनर रहा है। 13ᅠदेशों में मौजूदगी,ᅠ54ᅠवैश्विक डिलीवरी सेंटर औरᅠ11,500+ᅠसे अधिक कर्मचारियों के साथ,ᅠQuEST Globalᅠएक अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और धारणीय विश्व के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर, और डिजिटल इंजीनियरिंग नवप्रवर्तनों को इंजीनियरिंग समाधानों में बदलने के क्षेत्र में अग्रणी है। विषयक्षेत्र के बारे में QuEST Global का गहरा ज्ञान और डिजिटल विशेषज्ञता, इसके क्लाइंट्‌स को उत्पाद विकास और नवप्रवर्तन चक्रों की गति तेज़ करने, वैकल्पिक राजस्व उपाय निर्मित करने, उपभोक्ताओं का अनुभव बेहतर बनाने, और उत्पादन प्रक्रियाओं तथा प्रचालनों को अधिक कार्यक्षम बनाने में मदद करते हैं। फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1724843/GPTW_Certification_Badge.jpg  लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1724844/QuEST_Logo.jpg    

Post a Comment

और नया पुराने