मुंबई, भारत, 28 फरवरी, 2022 /PRNewswire/ -- Accion Labs को फरवरी 2022 से फरवरी 2023 तक के लिए भारत में Great Place to Work®-प्रमाण‍ित क‍िया गया! Great Place to Work® कार्यस्थल संस्कृति पर वैश्विक प्राधिकरण है। 1992 से, उन्होंने दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक कर्मचारियों का सर्वेक्षण किया है और उस गहरी परख का उपयोग यह परिभाषित करने के लि‍ए क‍िया है कि वह क्‍या है जो एक सर्वोत्‍तम कार्यस्थल बनाता है: विश्वास। उनका कर्मचारी सर्वेक्षण मंच लीडर को फीडबैक, रीयल-टाइम रिपोर्टिंग और अंतर्दृष्टि के साथ सशक्त बनाता है, जो उन्हें लोगों के लिए रणनीतिक निर्णय लेने के लिए जरूरी होता है। यह संस्थान 60 से अधिक देशों में कंपनियाें, गैरलाभकारी और सरकारी एजेंसियों को सेवा प्रदान करता है और इसने तीन दशकों से अधिक समय से सर्वोत्‍तम कार्यस्थलों की विशेषताओं पर अग्रणी शोध किया है। "2011 में हमारी स्थापना के बाद से, हमने Accion को कर्मचारी-केंद्रित संगठन बनाना सुनिश्चित करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत की है, जहां कर्मचारियों को न केवल पेशेवर विकास बल्कि उद्देश्य, खुशी और काम+जीवन सद्भाव भी मिलता है। "Great Place to Work" जैसे प्रतिष्ठित संगठन से इसे मान्यता मिलना बहुत शानदार है - किनेश दोशी, Accion Labs के सीईओ भारत में, यह संस्थान 22 से अधिक उद्योगों में सालाना 1,100 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी करता है ताकि उन्हें निरंतर व्यावसायिक परिणाम देने के लिए डिजाइन किए गए High-Trust, High-Performance Cultures™ का निर्माण करने में मदद कर सके। भारतीय कंपन‍ियों (इंडिया इंक) के सैकड़ों सीईओ और सीएक्सओ उस सर्वश्रेष्‍ठ स्‍थान समुदाय का हिस्सा हैं जो भारत को great place to work FOR ALLTMबनाने के लिए प्रतिबद्ध है।  संस्थान के शोध से पता चलता है कि बेहतरीन कार्यस्थलों में शानदार नेतृत्व, अनुकूल कर्मचारी अनुभव और स्थायी वित्तीय प्रदर्शन की विशेषता होती है। यह संगठन अपने सभी कर्मचारियों को उनकी भूमिका, लिंग, कार्यकाल या स्तर के बावजूद एक सुसंगत अनुभव प्रदान करने में सक्षम होते हैं। उनके लीडर Great Place to Work FOR ALL बनाने और बनाए रखने की परिकल्पना पर विश्वास रखते हैं और रोल मॉडल 'सभी के लिए' लीडर होते हैं। और अधिक जानने के लिए https://www.greatplacetowork.in/ और LinkedIn, Twitter, Facebook व Instagram देखें। Accion Labs के बारे में 2011 में पिट्सबर्ग, पीए में स्थापित, Accion प्रौद्योगिकी कंपनियों और उद्यमों को उभरती प्रौद्योगिकियों की ताकत का लाभ उठाने में मदद करने में अग्रणी है। Accion की विशेषज्ञता उन्नत UX, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग, बिग-डेटा/एनालिटिक्स, क्लाउड/SaaS में माइग्रेशन और परंपरागत प्लेटफॉर्म्‍स की री-इंजीनियरिंग, प्रोसेस ऑटोमेशन, मोबिलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी और IoT में है। कंपनी के ग्राहकों में सॉफ्टवेयर उत्पाद कंपनियां, e-SaaS फर्म, ई-बिजनेस संगठन और ऐसे उद्योग शामिल हैं जो स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी और फिनटेक जैसे उद्योगों की श्रृंखला में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं। Accion के पास अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 20+ स्थानों पर 4,500 से अधिक इंजीनियर हैं। फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/1754624/MicrosoftTeams_image.jpg लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1656023/Accion_Labs.jpg  

Post a Comment

أحدث أقدم