यह मान्यता अगली पीढ़ी के उद्यम AI के लिए सही प्रतिभा विकसित करने के लिए SymphonyAI के दृष्टिकोण को रेखांकित करती है पालो आल्‍टो, कैलिफोर्निया, 2 फरवरी, 2022 /PRNewswire/ -- रणनीतिक उद्योगों के लिए उच्च-मूल्य वाले उद्यम एआई सॉफ्टवेयर समाधानों की अग्रणी कंपनी SymphonyAI, ने घोषणा की है कि उसे Great Place to Work® का प्रमाणन म‍िला है। Great Place to Work India से मिला यह प्रमाणन, भारत में SymphonyAI के परिचालन और एक सहयोगी, अभिनव, कार्य वातावरण बनाने के लिए कंपनी के प्रयासों को मान्यता देता है।   "मैं इस सम्मान के लिए हमें मान्‍यता देने हेतु अपने कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं। हमारी कार्यनिष्‍पादन-केंद्रित संस्कृति सम्मान, पारदर्शिता और विश्वास के इर्द-गिर्द बनी है," SymphonyAI के सीईओ संजय धवन ने कहा। "ये मूल्य हमारे उत्पादों व ग्राहकों तथा हमारी सेवाएं लेने वाले संगठनों के माध्यम से व्याप्त हैं, और यह हमारे लोगों के कारण ही संभव होता है। हम अपनी रोमांचक यात्रा में हमारे साथ जुड़ने के लिए अन्‍य प्रतिभाशाली व्यक्तियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"  Great Places to Work प्रमाणन कर्मचारी विश्‍वास सर्वेक्षण के परिणामों पर आधारित है ज‍िसमें प्रबंधन की विश्वसनीयता, लोगों के प्रति सम्मान, कार्यस्थल की निष्पक्षता, उनके काम में गर्व और सौहार्द्र पर कर्मचारियों के दृष्टिकोण को आंका जाता है। Great Places to Work किसी संगठन के मूल्यों और मार्गदर्शक सिद्धांतों, नवाचार के लिए दृष्टिकोण, मानव क्षमता को अधिकतम करने के लिए व्‍यवहारों व लीडरशिप प्रभावशीलता का भी आकलन करता है। Great Place to Work कार्यस्थल संस्कृति पर केंद्रित वैश्विक संगठन है। 1992 से, दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक कर्मचारियों का सर्वेक्षण किया है ताक‍ि यह पर‍िभाि‍षित क‍िया जा सके क‍ि सर्वोत्‍तम कार्यस्थल किससे बनता है। यह संस्थान 60 से अधिक देशों में कंपनियाें, गैर-लाभकारी और सरकारी एजेंसियों को सेवा प्रदान करता है और इसने सर्वोत्‍तम कार्यस्थलों की विशेषताओं पर शोध किया है। भारत में, यह संस्थान 22 से अधिक उद्योगों में सालाना 1,100 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी करता है ताकि उन्हें निरंतर व्यावसायिक परिणाम देने के लिए डिजाइन किए गए High-Trust, High-Performance Cultures™ का निर्माण करने में मदद कर सके। संस्थान के शोध से पता चलता है कि बेहतरीन कार्यस्थलों में शानदार नेतृत्व, अनुकूल कर्मचारी अनुभव और स्थायी वित्तीय प्रदर्शन की विशेषता होती है। ये संगठन अपने सभी कर्मचारियों को उनकी भूमिका, लिंग, कार्यकाल या स्तर की परवाह क‍िए ब‍िना एक सुसंगत अनुभव प्रदान करने करते हैं।  SymphonyAI के बारे में  SymphonyAI खुदरा, पैकेजबंद उपभोक्‍ता सामान, वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, मीडिया और आईटी संचालन सहित सबसे महत्वपूर्ण और लचीले विकास उद्योगों में डिजिटल परिवर्तन के लिए अग्रणी उद्यम AI कंपनी है। इनमें से प्रत्येक उद्योग में कई प्रमुख उद्यम SymphonyAI के व्‍यवसाय के ग्राहकाें में हैं। 2017 में अपनी स्थापना के बाद से, SymphonyAI ने तेजी से विकास किया है और उसकी पहुंच 2,000 प्रतिभाशाली लीडर, डेटा वैज्ञानिकों और अन्य पेशेवरों तक हो गई है। SAIGroup समूह की कंपनी SymphonyAI सफल उद्यमी और परोपकारी डॉ. राेमेश वधवानी से $1 ब‍िलि‍यन की प्रतिबद्धता से समर्थित है। संपर्क: Chris Gale, Chris@GaleStrategies.com.    

Post a Comment

और नया पुराने