2021 में 82% ग्राहक वृद्धि व 100% ग्राहक प्रतिधारण दर्ज किया, प्रबंधन बढ़ाया, और अभिनव सेवाओं की पेशकश की बंगलूरू, भारत, 21 फरवरी, 2022 /PRNewswire/ -- ब्रॉडबैंड और नेटवर्क टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट VCTI,  ने आज घोषणा की कि उसने अपनी प्रभावशाली वृद्धि राह को जारी रखा है और 2021 में ग्राहक वृद्धि में 82%, ग्राहक प्रतिधारण में 100% हासिल किया, तथा विस्तारित उत्पादों व सेवाओं के लिए 30% से अधिक ग्राहकों को अनुबंधित किया है। कंपनी ने नई नवोन्मेषी सेवाओं और नेतृत्व में कई सफलताओं की भी जानकारी दी है। स्कूलों, घरों और व्यवसायों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड का विस्तार करने की राष्ट्र की प्रतिज्ञा ने VCTI के अनूठे ब्रॉडबैंड नेटवर्क योजना उत्पादों और सेवाओं की मांग को बढ़ाया है। "मुझे 2021 में VCTI की असाधारण उपलब्धियों पर बेहद गर्व है। "हमारी उल्लेखनीय टीम ने उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं व उत्पादों में ग्राहकों की अपेक्षाओं को पार करना जारी रखा है," VCTI के सीईओ राज सिंह ने कहा। "बार-बार, हमारे ग्राहक हमारे नवोन्मेषी सॉफ्टवेयर और गहरे कौशल सेट के कारण हमारे साथ अपने जुड़ाव का विस्तार कर रहे हैं।" 2021 में दर्ज इस गति के भाग के रूप में, VCTI ने कई प्रमुख उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें शामिल हैं: असाधारण व्यावसायिक प्रदर्शन: VCTI ने 2021 में नए ग्राहकों में 82% की वृद्धि और 100% ग्राहक नवीनीकरण दर की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, VCTI के 30% से अधिक ग्राहकों ने नए उत्पादों और सेवाओं के लिए अनुबंध किया, जो VCTI द्वारा संगठनों के लिए पेश किए जाने वाले मूल्य को प्रदर्शित करता है। अभिनव नई सेवा पेशकशें: VCTI ने बाजार-अग्रणी सेवाओं की पेशकश जारी रखा है जो ग्राहकों को अपने व्यावसायिक उद्देश्यों को तेजी से व अधिक लागत प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम बनाती है।   ब्रॉडबैंड निवेश अनुकूलन सेवाएं , ब्रॉडबैंड प्रदाताओं को बुनियादी ढांचे के निवेश के अवसरों को प्राथमिकता देने में मदद करने के लिए, जैसे-जैसे वे सेवा कवरेज क्षेत्रों का विस्तार व उन्नयन करते हैं। यह सर्विस, सेवा प्रदाताओं को बुनियादी ढांचे के निवेश को प्राथमिकता देने और सार्वजनिक/निजी साझेदारी के लिए स्थानीय सरकारों के साथ सहयोग को मजबूत करने में मदद करने के लिए लक्षित क्षेत्रों में आर्थिक विश्लेषण के साथ व्यवहार्य प्रौद्योगिकी विकल्पों की पहचान करती है। सॉफ्टवेयर सेवा प्रेक्टिस का विस्तार जारी है: मौजूदा ग्राहक VCTI सॉफ्टवेयर सेवा टीम के साथ सेवा जुड़ाव में और वृद्धि जारी रखे हुए हैं। Kubernetes में प्रमाणित डिलीवरी टीम दुनिया भर की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में माइक्रोसर्विसेज और क्लाउड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। नए कार्यकारी और बोर्ड के सदस्य: अपनी वृद्धि का समर्थन करने के लिए, VCTI ने बिक्री क्षेत्र के दिग्गज ट्रॉय हैलफोर्ड को अधिशासी उपाध्यक्ष बिक्री व दूरसंचार उद्योग के दिग्गज ब्रेंट विलियम्स को अपने सलाहकार बोर्ड में शामिल करने की रणनीतिक नियुक्तियों के साथ अपनी प्रबंधन टीम और सलाहकार बोर्ड को और मजबूती प्रदान की है। VCTI करियर VCTI अपनी वृद्धि का समर्थन करने के लिए इस समय नियुक्तियां कर रही है और 2022 में अपने कर्मचारी आधार का उल्लेखनीय रूप से विस्तार करने की उम्मीद करती है। VCTI में कैरियर के बारे में अधिक जानकारी https://vcti.io/join-us/ पर देखी जा सकती है। VCTI के बारे में VCTI नेटवर्क टेक्नोलॉजी में विश्व स्तरीय प्रमुख कंपनी है। VCTI टेक्नोलॉजी कंपनियों को जटिल नेटवर्क किए और क्लाउड उत्पादों के विकास में सहयोग के लिए विशेषज्ञ तकनीकी संसाधन प्रदान करती है और ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं को  नेटवर्क विकास, परिचालन सरलीकरण तथा डिजिटल परिवर्तन की दिशा में अपने मार्ग को मजबूत करने के मकसद से निवेश अनुकूलन के लिए सॉफ्टवेयर समाधान तथा सेवाओं में सक्षम बनाती है। सबसे सम्मानित और नवोन्मेषक ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं और विश्व की टेक्नोलॉजी कंपनियों की भरोसेमंद सहयोगी कंपनी VCTI एक निजी लेकिन वैश्विक कंपनी है जिसका मुख्यालय अमेरिका में और कार्यालय भारत में हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां देखें www.vcti.io लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1498101/vcti_Logo.jpg  

Post a Comment

और नया पुराने