Supermicro के सर्वर ग्राहकों को लक्षित एप्लीकेशंस की सीरिज पर 66%* तक का उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हैं और AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी वाले AMD EPYC प्रोसेसर के साथ आधुनिक सुरक्षा फीचर प्रदान करते हैं  सेन जोस, कैलिफोर्निया, 22 मार्च, 2022 /PRNewswire/ --हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, स्टोरेज, नेटवर्किंग सॉल्यूशंस और ग्रीन कंप्यूटिंग तकनीक में वैश्विक लीडर Super Micro Computer, Inc. (SMCI), Supermicro के उन्नत सर्वरों में AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी वाले थर्ड जनरेशन AMD EPYC प्रोसेसर के साथ शानदार प्रदर्शन की घोषणा की। उच्च घनत्व, प्रदर्शन-अनुकूलित, और पर्यावरण के अनुकूल SuperBlade® और मल्टी-नोड अनुकूलित TwinPro® और दोहरे प्रोसेसर अनुकूलित Ultra सिस्टम तकनीकी कंप्यूटिंग एप्लीकेशंस के लिए AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी वाले AMD EPYC प्रोसेसर का उपयोग करते समय प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार दिखाएंगे। "नए AMD CPU का लाभ उठाते हुए Supermicro सर्वर,हमारे विनिर्माण ग्राहकों को वह उन्नत प्रदर्शन लाभ देंगे जिसकी उन्हें नवीनतम CAE एप्लीकेशंस का इस्तेमाल करते हुए बेहतर और अधिक अनुकूलित उत्पाद डिजाइन करने के लिए उच्च-रिजॉल्यूशन सिमुलेशन चलाने हेतु तलाश है।," विक मलयाला,  अध्यक्ष (EMEA), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (WW FAE, सॉल्यूशंस व बिजनेस) ने कहा। "AMD 3D V-Cache वाले तीसरी पीढ़ी के AMD EPYC प्रोसेसर के साथ हमारे उच्च-प्रदर्शन सर्वर, प्लेटफॉर्म इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के लिए अधिक जटिल समस्याओं का समाधान करेंगे।" AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी को ग्राउंड-ब्रेकिंग AMD 3D Chiplet आर्किटेक्चर पर बनाया गया है और इसे तकनीकी कंप्यूटिंग के लिए दुनिया के सर्वोच्च प्रदर्शन x86 सर्वर प्रोसेसर के रूप में डिजाइन किया गया है। L3 कैशे को बढ़ाकर 768MB किया गया है, जो तकनीकी कंप्यूटिंग एप्लीकेशंस को सीपीयू के करीब अधिक डेटा रखने की अनुमति देगा, जिससे तेजी से परिणाम मिलेंगे। चूंकि प्रत्येक कोर पिछली पीढ़ियों की तुलना में अधिक डेटा संसाधित कर सकता है, स्वामित्व की कुल लागत (TCO) कम होगी और लाइसेंसिंग लागत कम हो सकती है। AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी वाले AMD EPYC प्रोसेसर का उपयोग करने वाले सर्वर के साथ, विशिष्ट वर्कलोड के लिए कम सर्वर की आवश्यकता हो सकती है जिससे डेटा सेंटर बिजली खपत और संचालन जरूरतें कम होंगी। इसके अलावा, AMD 3D V-Cache वाले सभी AMD EPYC 7003 प्रोसेसर AMD के उस इन्फिनिटी गार्ड के साथ आते हैं, जो आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं का एक अत्याधुनिक सेट है जो कि साफ्टवेयर के बूट होने, कार्यसंचालन करने व  महत्वपूर्ण डेटा को संसाधित करने के समय संभावित हमले की आशंका कम करने में मदद करता है। "हमने तीसरी पीढ़ी के AMD EPYC प्रोसेसर को AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी के साथ डिजाइन किया है ताकि हमारे ग्राहकों को वह सब मिल सके जिसकी उन्हें जरूरत है, बेहतर प्रदर्शन, बेहतर ऊर्जा दक्षता और महत्वपूर्ण तकनीकी कंप्यूट वर्कलोड के लिए स्वामित्व की कम लागत।" AMD के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष (ईपीवाईसी उत्पाद प्रबंधन), राम पेद्दीभोटला, ने कहा। "लीडरशिप आर्किटेक्चर, निष्पादन और आधुनिक सुरक्षा फीचर के साथ, AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी वाले तीसरी पीढ़ी के AMD EPYC प्रोसेसर जटिल सिमुलेशन और तीव्र उत्पाद विकास के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प हैं।"  SuperBlade ने SPECjbb 2015-डिस्ट्रिब्यूटेड क्रिटिकल-jOPS और max-jOPS बेंचमार्क के लिए एक के बाद एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किए हैं, जिसमें AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी रहित AMD EPYC प्रोसेसर की तुलना में AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी वाले AMD EPYC प्रोसेसर के इस्तेमाल से 17% तक सुधार किया गया है, जो प्रदर्शन-इच्छुक उद्यम वर्कलोड को संतुष्ट करने के लिए महत्वपूर्ण बढ़त है। AMD परीक्षण के आधार पर, AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी वाले AMD EPYC प्रोसेसर पर तकनीकी वर्कलोड, बिना स्टैक्ड कैशे रहित तीसरी पीढ़ी के EPYC प्रोसेसर की तुलना में लक्षित एप्लीकेशंस की सीरिज पर 66%* तक का सुधार दिखा सकता है। AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी वाले AMD EPYC प्रोसेसर वाले Supermicro SuperBlade में 8U चेसिस में 20 सीपीयू तक शामिल हैं जिसमें चेसिस में निर्मित नेटवर्क स्विच भी है। उच्चतम प्रदर्शन करने वाले AMD EPYC  प्रोसेसर की रेंज का उपयोग करते हुए साझा कूलिंग और पावर सिस्टम बिजली खपत को कम करते हैं। 8U चेसिस में पूरी तरह से वासित होने पर अधिकतम मेमोरी 40TB है। Supermicro के Twin सिस्टम उद्योग-अग्रणी मल्टी-नोड प्लेटफॉर्म हैं, जिसमें कॉम्पैक्ट 2U रैक-माउंटेबल एनक्लोजर में अधिकतम चार सर्वर हैं। Supermicro TwinPro सिस्टम में लचीले स्टोरेज और नेटवर्किंग विकल्प और साझा कूलिंग व पावर सिस्टम हैं, जो उच्च घनत्व के साथ बिजली की खपत को कम करते हैं। Supermicro FatTwin® श्रृंखला बहु-नोड सर्वर हैं जिन्हें उच्च घनत्व वाले उस परिवेश के लिए डिजाइन किया गया है जहां एक ही चेसिस में बड़ी संख्या में असतत सर्वर व उच्च क्षमता भंडारण और इंटरकनेक्ट की आवश्यकता होती है। रैकमाउंट Supermicro Ultra सर्वर पारंपरिक 1U या 2U उच्च प्रदर्शन, डुअल प्रोसेसर सर्वर हैं जो सीपीयू, I/O विकल्पों और बड़ी मात्रा में मेमोरी की विस्तृत रेंज को समायोजित करते हैं और अब AMD 3D V-Cache प्रौद्योगिकी वाले AMD EPYC प्रोसेसर प्रोसेसर के साथ उपलब्ध हैं। Supermicro के बारे में  Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लिकेशन-अनुकूलित समग्र आईटी समाधान में वैश्‍व‍िक लीडर है। सैन जोस, कैलिफोर्निया में स्थापित और पर‍िचालन कर रही Supermicro एंटरप्राइज, क्लाउड, एआई और 5जी टेल्को/एज आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बाजार में सबसे पहले नवाचार देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, एआई, स्टोरेज, आईओटी और स्विच सिस्टम, सॉफ्टवेयर व सेवाओं के साथ समग्र आईटी समाधान प्रदाता बनने के लिए रूपांतर‍ित हो रहे हैं और इस दौरान उन्नत उच्च मात्रा वाले मदरबोर्ड, पावर और चेसिस उत्पाद ड‍िलीवर कर रहे हैं। उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, ताइवान और नीदरलैंड में) डिजाइन और निर्मित किया गया है, जो मापन और दक्षता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हैं तथा टीसीओ में सुधार व पर्यावरणीय प्रभाव (ग्रीन कंप्यूटिंग) को कम करने के लिए अनुकूलित हैं। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार विजेता पोर्टफोलियो ग्राहकों को हमारे लचीले और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉक्स से निर्मित सिस्टम के विस्‍तृत परिवार से चयन करके अपने सटीक व‍र्कलोड और ऐप्लिकेशन के लिए अनुकूलित करने की अनुमति देता है जो फॉर्म फैक्टर, प्रोसेसर, मेमोरी, जीपीयू, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पावर और कूलिंग सॉल्यूशंस (वातानुकूलित, फ्री एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के व्यापक सेट का समर्थन करते हैं। Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green ये Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क हैं और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। AMD, AMD Arrow लोगो, EPYC, और इसके संयोजन Advanced Micro Devices, Inc. के ट्रेडमार्क हैं। * MLNX-021B: 2x 64C EPYC 7763 की तुलना में 2x 64C EPYC 7773X पर 02/14/2022 तक AMD आंतरिक परीक्षण, निम्नलिखित बेंचमार्क के अधिकतम परीक्षण परिणाम स्कोर में से प्रत्येक के संचयी औसत का उपयोग करते हुए: ANSYS® Fluent® 2022.1 (अधिकतम फ्लूएंट- pump2 82% है), ANSYS® CFX® 2022.1 (अधिकतम cfx_10 61% है), और Altair® Radioss® 2021.2 (अधिकतम रेड-नियॉन 56% है) साथ ही 1x 16C EPYC 7373X, Synopsys VCS 2020 पर 1x 16C EPYC 75F3 की तुलना में (अधिकतम) एएमडी ग्राफिक्स कोर 66%) है।  परिणाम भिन्न हो सकते हैं। अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की संपत्ति हैं। फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/1769834/Supermicro_Milan_X.jpg लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg

Post a Comment

أحدث أقدم