Responsive Ad Slot

Slider

आकाश ने प्रियंका चोपड़ा और नेटफ्लिक्स के हिट शो "यू" को अपने नए संगीत वीडियो में जोड़ा

न्यूयॉर्क, 18 मई, 2022 /PRNewswire/ --भारतीय हिप-पॉप कलाकार आकाश द्वारा शुरुआती वसंत/गर्मियों में रिलीज किए जाने वाले तीनों ट्रैकों में से पहला "प्रियंका" (Priyanka) है। "प्रियंका" आपकी प्लेलिस्ट में जोड़ा जाने लायक जोशीला, आकर्षक और धूम मचाने वाला समर हिट है। ट्रैक में "ग्रैंडडॉटर आफ हिप-हॉप" लीआ रॉबिंसन के बैकग्राउंड वोकल भी शामिल हैं। यह गाना आकाश की अपने पहले क्रश, प्रियंका चोपड़ा से मिलने की कल्पना पर आधारित है। पूरे गाने में, आप आकाश की कहानी सुनते हैं जो उसे रोमांटिक रूप से रिझाने की कोशिश कर रहा है। वह कल्पना करता है कि उसके साथ रहना कैसा होगा, लेकिन दुर्भाग्य से वह इस मौके में चूक जाता है। "प्रियंका" मिसेज प्रियंका चोपड़ा और भारतीय समुदाय के लिए उनकी सफलता का भी उत्सव है।  "प्रियंका" के लिए म्यूजिक वीडियो इस रिलीज का असली धमाका है। 5 मई को जारी होने वाला "प्रियंका", उस मासूम लेकिन अजीब क्रश के बारे में है जो अंतत: कुछ ज्यादा ही भयावह हो जाता है। नेटफ्लिक्स के हिट शो "You" पर आधारित, आकाश एक जुनूनी प्रेमी की भूमिका में है, जो उसके सच्चे प्यार को पाने के रास्ते में आने वाले लोगों सहित किसी भी बाधा को दूर करने के लिए मौजूद हर हथकंडा अपनाता है। तीस सेकंड तक वीडियो देखने के बाद, आप अपनी स्क्रीन छोड़ नहीं पाएंगे।  आकाश आहूजा न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय संगीत कलाकार हैं, जिन्हें आधुनिक पॉप और हिप-हॉप को शास्त्रीय भारतीय धुनों के साथ जोड़कर खुद की धुनों में ढालने के लिए जाना जाता है। बहुत कम उम्र से संगीत के प्रति अपने लगाव को पोषित करते हुए, आकाश अपने जुनून को 2020 में पहली आधिकारिक रिलीज "अफेक्शन" से सामने लाए, जो आईट्यून्स हिप-हॉप टॉप 50 में रही। आकाश ने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर आने वाले पहले भारतीय के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने भारत में कॉन्सर्ट किए और कनाडा के देसी-फेस्ट में शामिल हुए जो वहां दक्षिण एशियाई समुदाय का जश्न मनाने वाला कार्यक्रम है। हाल ही में, आकाश ने यूट्यूब सीरीज 'क्लब 300 अनप्लग्ड' में म्यूजिक मुगल और 300 Entertainment के सीईओ केविन लाइल्स के साथ अपने संगीत के बारे में बात की और बताया कि कैसे वे अपने सफर को फंड कर पाए।  "प्रियंका" (Priyanka) 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई और यह दुनिया भर के सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। "प्रियंका" म्यूजिक वीडियो 5 मई, 2022 को जारी किया जाएगा, और आकाश के यूट्यूब चैनलपर उपलब्ध होगा।  "आकाश आहूजा" के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहांदेखें।     
0

ليست هناك تعليقات

blogger
© all rights reserved
made with by templateszoo