बेंगलुरु, भारत, 24 मई, 2022 /PRNewswire/ --अमेरिका स्थित डिजिटल परिवर्तन व आईटी समाधान प्रदाता CirrusLabs, को बेंगलुरु, कर्नाटक में अपने भारत मुख्यालय और कर्नाटक के मंगलुरु में प्रशिक्षण केंद्र के आधिकारिक आरंभ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। "बेंगलुरू और मंगलुरु में नए कार्यालय CirrusLabs को इन दोनों शहरों में उपलब्ध पर्याप्त बुनियादी ढांचे, महानगरीय प्रतिभा व शैक्षिक केंद्र का फायदा उठाने में मदद करते हैं और इस तरह से इस क्षेत्र के आईटी पेशेवरों के लिए हमारे ग्राहक की पहुंच का विस्तार करते हैं। बेंगलुरु में हमारे मुख्यालय के साथ निकटता और कर्नाटक में दूसरा सबसे बड़ा आईटी हब होने के नाते, मंगलुरु शहर भारत में CirrusLabs की विकास रणनीति के साथ मेल खाता है। ये दोनों कार्यालय और यहां की हमारी टीमें CirrusLabs के लिए हमारे वैश्विक दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में हमारी विस्तार योजनाओं को गति देने में मदद करेंगी" - ज़िया रहमान, CirrusLab के मुख्य कार्यकारी अधिकारी। प्रौद्योगिकी डिलीवरी प्रमुख, प्रेमकुमार अरुणाचलम, बेंगलुरु कार्यालय और भारत में डिलीवरी टीम का नेतृत्व करते हैं। अरुणाचलम ने कहा, "बेंगलुरु हमारी कंपनी और ग्राहकों के लिए आदर्श विकल्प था।" "शहर में परिपक्व पारिस्थितिकी तंत्र है और सर्वोत्तम प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए प्रौद्योगिकी हॉटस्पॉट है। हमारे ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा देने और हमारी महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए यहां अपना कार्यालय खोलना सही निर्णय लगता है।" CirrusLabs के लिए मंगलुरु आदर्श विकल्प है क्योंकि यह भारत में उभरता हुआ प्रौद्योगिकी व शिक्षा-केंद्रित क्षेत्र है। यह CirrusLabs को विश्वविद्यालय संबंधों के माध्यम से भारत में भविष्य के नवोन्मेषकों में निवेश करने की अनुमति देगा, ठीक उसी तरह जैसे कंपनी ने अमेरिका में किया। हाल ही में, CirrusLabs ने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के न्यू वेंचर कंपीटिशन के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। GW New Venture Competition देश में #1 सबसे बड़ा कॉलेजिएट कंपीटिशन है और जीडब्यू छात्रों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों को उद्यमिता में वास्तविक दुनिया के व अनुभव प्रदान करता है जिसे कहीं और दोहराया नहीं जा सकता। CirrusLabs ने इसमें न केवल निर्णायकों के रूप में भाग लिया बल्कि प्रतिभागियों को "CirrusLabs बेस्ट टेक अवार्ड" से सम्मानित किया। CirrusLabs ने पिछले पांच वर्ष में कई वैश्विक पुरस्कारों के साथ बड़े पैमाने पर वृद्धि दर्ज की है। 2021 में - इंक. पत्रिका ने CirrusLabs को वार्षिक Inc. 5000 सूची में जगह दी, यह अमेरिका की सबसे तेज बढ़ती निजी कंपनियों की सबसे प्रतिष्ठित रैंकिंग है। इस तरह से कंपनी चौथे साल Inc. 5000 सूची में शामिल हुई। इससे पहले वह 2020, 2019 और 2018 में भी इस सूची में आ चुकी है। इसके साथ ही CirrusLabs मध्य पूर्व के लिए 2022 अमेरिकी व्यापार मिशन के लिए चुनी गई अमेरिका स्थित दस कंपनियों में से एक थी - जो संयुक्त अरब अमीरात, कतर व सऊदी अरब में व्यापारिक लीडर के लिए डिजिटल परिवर्तन तथा आईटी समाधानों को रेखांकित करता है। "हम भारत में अपनी ग्रोथ योजनाओं को पूरा करने और अपने वैश्विक ग्राहकों की सेवा करने के लिए बेंगलुरु में अपना नया भारत मुख्यालय स्थापित करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि हम इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का तेजी से विस्तार कर रहे हैं।" - नईम हुसैन, CirrusLabs के मुख्य परिचालन अधिकारी। बेंगलुरु में एक नए कार्यालय, मंगलुरु में प्रशिक्षण केंद्र, हैदराबाद में पहले से स्थापित कार्यालय और उत्तरी अमेरिका में अतिरिक्त कार्यालयों के साथ - CirrusLabs कंपनियों को उनकी डिजिटल परिवर्तन यात्रा के हेतु मार्गदर्शन करने के लिए सुसज्जित है। CirrusLabs के भारत स्थित कार्यालयों के पते आप नीचे देख सकते हैं: * बेंगलुरु कार्यालय: 70, मिलर्स रोड, वसंत नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक 560052 * मंगलुरु कार्यालय: दरवाजा संख्या 4-1- 85/31, 305 और 306, तीसरी मंजिल, इनलैंड एवेन्यू, बल्लालबाग, एम.जी. रोड, मंगलुरु-575003 * हैदराबाद कार्यालय: राम एसवीआर, प्लॉट नंबर 4/2, सेक्टर 1, माधापुर, हुडा, टेक्नो एन्क्लेव, आउटर रिंग रोड, हाईटेक सिटी, हैदराबाद तेलंगाना-500081 CirrusLabs के बारे में  CirrusLabs  अमेरिका (जॉर्जिया और वर्जीनिया), कनाडा और भारत में कार्यालयों के साथ एक पूर्ण-सेवा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रदाता है। हम डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को सक्षम करने के लिए डिजाइन की गई सेवाएं प्रदान करते हैं। हमारे ग्राहकों में स्टार्ट-अप से लेकर फॉर्च्यून 500 कंपनियांं शामिल हैं। मीडिया संपर्क: Bryan Cowles फोन: 877-431-0767 ext. 393 ईमेल: bcowles@cirruslabs.io फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/1823760/CirrusLabs_Training_Center_Opening.jpg फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/1823761/CirrusLabs_Headquarter_Opening.jpg  

Post a Comment

أحدث أقدم