नवी मुम्बई, भारत, 18 अगस्त, 2022 /PRNewswire/ -- India Bullion and Jewellers Association Ltd (IBJA) और All India Gem and Jewellery Domestic Council (GJC) ने Gold Craft नामक एक एकीकृत रत्न, स्वर्ण एवं आभूषण निर्माण पार्क को स्थापित करने की अपनी योजना का खुलासा किया, जिसे नवी मुम्बई में Panchshil Realty द्वारा विकसित किया जाएगा। Gold Craft भारत का अग्रणी सम्पूर्ण गंतव्य स्थल होगा जो पूरे रत्न, स्वर्ण एवं आभूषण उद्योग को फलने-फूलने और पूरी क्षमताओं से विकसित होने के लिए एक सम्पूर्ण परिवेश प्रदान करेगा। वर्तमान में, जमीनी स्तर की कई लिगैसी संबंधी समस्याओं और रूकावटों के कारण इस उद्योग की वृद्धि रूकावट का शिकार है, व्यवसाय की वृद्धि के लिए जिनका शीघ्र समाधान करना ज़रूरी है। उद्योग जगत के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियां ये हैं: * कार्य करने का खराब माहौल: जगह संबंधी कई रूकावटों के कारण कारीगरों को छोटे, भीड़-भाड़ वाले कमरों में काम करना पड़ता है, जिससे काम करने की दशाएं बहुत खराब हो जाती हैं। इससे अक्षमताएं और अधिक जोखिम उत्पन्न होते हैं। * प्रदूषण के जोखिम: उत्पादन प्रक्रिया के उपोत्पादों को सुरक्षित ढंग से संभालना, और इन्हें कम करने के उपाय अपनाना, काम के वर्तमान माहौल में सदैव संभव नहीं होता है और इससे काम-काज में बाधाएं पड़ सकती हैं। * लॉजिस्टिक्स के अधिक खर्चे: अभी विविध सहायक सेवाएं पूरे शहर में फैली होने के कारण लॉजिस्टिक्स के खर्चे बढ़ जाते हैं। * सुरक्षाः अलग-अलग व्यवसायी, उचित लागत पर आधुनिक सुरक्षा समाधान लागू करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। * पहुंच में रूकावटें: झावेरी बाज़ार जैसे वर्तमान बाज़ार क्षेत्रों में जनसंख्या का अधिक घनत्व और ज्यादा भीड़-भाड़ के कारण वाहन यातायात धीमा रहता है और पार्किंग की समस्याएं होती हैं। * निर्यात संबंधी समस्याएं: इस समय प्रत्यायन प्राप्त करना और निर्यात संबंधी प्रक्रियाओं और लाइसेंसिंग की अपेक्षाओं का पालन करना एक चुनौती हो सकती है। * औद्योगिक जिले से प्रचालन का कोई लाभ नहीं: शहर में स्थित निर्माता, M.I.D.C. जैसे निर्दिष्ट औद्योगिक जिले में उपलब्ध सस्ती बिजली जैसी कम प्रचालन लागतों का लाभ उठाने में असमर्थ हैं। इस पृष्ठभूमि में Gold Craft की योजना तैयार की गई है ताकि उद्योग जगत के सामने मौजूद इन सभी समस्याओं को दूर किया जा सके। Gold Craft – प्रमुख विशेषताएं Gold Craft एक एकीकृत रत्न, स्वर्ण एवं आभूषण निर्माण पार्क होगा, जो उद्योग जगत के कारीगरों, कामगारों और पेशेवरों के लिए आरामदेह जीवनशैली सहित सभी लोगों के लिए उत्कृष्ट कार्य दशाएं प्रदान करेगा। लगभग 23 एकड़ में विस्तृत Gold Craft में 5 खास बातें होंगीः * दि मैन्युफैक्चरी: इसमें टेस्ट-फिट लेआउट और सर्विस टैप-ऑफ के साथ बेयर-शेल निर्माण इकाइयां होंगी। * क्राफ्ट आर्केड: इसमें खुदरा और थोक इकाइयां होंगी, जिनके साथ कैफे और डाइनिंग के विकल्प भी होंगे। * एंसिलरी सर्विसेज फ्लोर: इसमें सहायक इकाइयां होंगी जो कई सारी सेवाएं जैसे कि मुद्रा विनिमय, बैंक, हालमार्किंग सेवाएं, सुरक्षित वॉल्ट की सुविधा, रंगीन रत्नों और हीरों के परीक्षण के लिए प्रयोगशालाएं आदि उपलब्ध कराएंगी और पार्क में निर्माण और खुदरा इकाइयों की सहायक गतिविधियां होंगी। * आवास: तीन टॉवरों में कारीगरों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। * भूखंड: Gold Craft में रत्न, स्वर्ण एवं आभूषण ब्रांडों के लिए बड़ी निर्माण इकाइयां स्थापित करने हेतु भूखंडों की व्यवस्था होगी। एकीकृत पार्क के फायदे: * नवी मुम्बई में प्रसिद्ध व सुंदर स्थान पर परिकल्पित पार्क, एक विश्वस्तरीय सुविधा में हजारों कामगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा और विदेशी निवेश आकर्षित करेगा, जिससे उद्योग और महाराष्ट्र राज्य की भी वृद्धि होगी। Gold Craft महाराष्ट्र सरकार की रत्न एवं आभूषण पार्क नीति 2018 के अनुपालन में है। * यह बुलियन, रत्न एवं आभूषण उद्योग में व्यापारियों और निर्माताओं के लिए सम्पूर्ण खरीदारी केंद्र होगा। * वैश्विक EHS (पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा) मानकों पर केंद्रित होने के कारण बेहतर कार्यदशाएं मिलेंगी। * एकीकृत परिवेश होने के कारण व्यवसाय के बेहतर अवसरों के साथ आधुनिक सुरक्षा, सहायक सेवाओं और सुविधाओं के लाभ भी प्राप्त होंगे। * कारीगरों, कामगारों और पेशेवरों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास के कार्यक्रम। Gold Craft – रणनीतिक लोकेशन * Gold Craft नवी मुम्बई में जुईनगर में रणनीतिक स्थान पर स्थित है जो परिधीय मुम्बई-पुणे-बंगलौर हाइवे से केवल 500 मीटर दूर है। * जुईनगर, कोपरखैराने, घंसोली और म्हापे, निकटवर्ती रेलवे स्टेशन हैं। * इसकी महत्त्वपूर्ण लोकेशन और मुम्बई से निकटता के कारण, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और झावेरी बाज़ार सहित मुम्बई शहर से निर्बाध संपर्क सुविधा मिलेगी। * आगामी नवी मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डे से निकटता, निर्यातों और सहायक व्यावसायिक गतिविधियों हेतु उद्योग जगत के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगी। * मुम्बई ट्रांस हार्बर लिंक नवी मुम्बई को एक बिल्कुल नए स्तर की संपर्क सुविधा प्रदान करेगा। Gold Craft के अनावरण के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए Mr. Prithviraj Kothari, प्रेसिडेंट, India Bullion and Jewellers Association Ltd (IBJA) ने कहा कि, "वर्तमान में, उद्योग को स्वर्ण निर्माण में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और Gold Craft पूरे रत्न एवं आभूषण उद्योग को रूपांतरित करने वाला समाधान प्रदान करेगा और इनमें से ज्यादातर समस्याओं को हल करेगा। बेहतरीन कार्य परिवेश तथा एकीकरण के कारण लागतों में कमी के अवसर उपलब्ध कराने के अलावा Gold Craft हमारे सदस्यों को वैश्विक मानकों के अनुरूप उनकी इकाइयां संचालित करने में सक्षम बनाएगा।" "Gold Craft को Panchshil Realty द्वारा विकसित किया जा रहा है, जो कि भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी है," ऐसा Mr. Kothari ने आगे बताया। Mr. Ashish Pethe, चेयरमैन, All India Gem and Jewellery Domestic Council (GJC) ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, "हमारे उद्योग के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसने पिछले कुछ वर्षों के दौरान व्यापार से उद्योग की ओर अपने सफ़र में अपना काफी रूपांतरण किया है। रणनीतिक रूप से बहुत महत्त्वपूर्ण तथा संपर्क सुविधा के साथ स्थित होने के अलावा Gold Craft विश्व में सर्वोत्तम के समकक्ष होगा।" Mr. Somasundaram PR, मैनेजिंग डायरेक्टर, भारत World Gold Council (WGC) ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "Gold Craft निश्चित रूप से एक ज़बरदस्त आइडिया है! दुनिया तेजी से बदल रही है और अब कोई उत्पाद खरीदते समय लोग यह जानना चाहते हैं कि उसे नैतिक विधियों के अनुसार निर्मित किया गया है या नहीं। भारत में हमारे सारे उत्पाद ESG अनुकूल होने चाहिए। इससे भारत की एक बहुत विशेष पहचान बनेगी। इसके लिए कारीगरों  पर, ESG पर, और हमारे व्यवसाय के तौर-तरीकों पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जो कि वास्तव में उद्योग जगत को बहुत ठोस तरीके से रूपांतरित करने के बारे में है।" उद्योग की वृद्धि और संभावनाएं India Brand Equity Foundation के अनुसार "फरवरी 2021 तक के अनुसार, भारत के स्वर्ण और हीरा व्यापार ने भारत के Gross Domestic Product (GDP) में ~7.5% का और भारत के कुल मर्चेन्डाइज निर्यातों में 14% का योगदान किया। रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में 2022 तक ~8.23 मिलियन लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है जबकि 2020 में यह आंकड़ा ~5 मिलियन का था। भारत के रत्न एवं आभूषण बाज़ार का आकार FY21 में US$ 78.50 बिलियन था। भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात 2021-22 में US$ 39.14 बिलियन पहुंच गया, जो पिछले साल से 54.13% की वृद्धि है। 2020 में US$ 35 बिलियन के स्तर से अगले पांच वर्षों में (2025 तक) US$ 70 बिलियन का ज्वैलरी निर्यात का भारत सरकार का लक्ष्य है"। (स्रोत: https://www.ibef.org/industry/gems-jewellery-india) नीतिगत रूपरेखा एक प्रगतिशील नियामकीय ढांचा स्थापित करने और सक्षमकारी व सहायक नीतिगत परिवेश बनाने से रत्न एवं आभूषण उत्पादन क्षेत्र अधिकतम वृद्धि करेगा तथा और भी अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा। जिस तरह से IT सेक्टर की वृद्धि के लिए IT-SEZ नीति ने आधार तैयार किया, उसी तरह से एकीकृत रत्न, स्वर्ण एवं आभूषण निर्माण पार्कों की स्थापना के माध्यम से रत्न एवं आभूषण क्षेत्र को भी काफी बल मिलेगा। IBJA के बारे में आभूषण और बुलियन उद्योग के निर्माताओं, व्यापारियों और व्यावसायिकों के लिए IBJA एक शीर्ष एसोसिएशन है। भारत में बुलियन व्यापारियों और स्वर्ण निर्माताओं के सामने मौजूद समस्याओं और चुनौतियों के लिए बहुआयामी उपाय प्रदान करने के लिए IBJA को 1919 में स्थापित किया गया था। IBJA के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां देखें https://www.ibja.co/ GJC के बारे में उद्योग जगत, इसकी कार्यप्रणाली, और इसकी वृद्धि को बढ़ावा देने व प्रगति के लिए सम्पूर्ण (360°) समाधान उपलब्ध कराने के लिए All India Gem and Jewellery Domestic Council (GJC) एक राष्ट्रीय ट्रेड काउंसिल है। स्व-नियमित व्यापारिक संस्था के रूप में GJC ने पिछले 17 वर्षों से सरकार और व्यापार और उद्योग के बीच सेतु की तरह काम करते हुए अपनी सेवाएं दी हैं और उद्योग जगत के लिए विविध प्रयास किए हैं। GJC के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां देखें https://www.gjc.org.in/ Panchshil Realty के बारे में 2002 में स्थापित Panchshil Realty भारत का एक सबसे उत्कृष्ट लग्जरी रियल एस्टेट ब्रांड है। रियल एस्टेट क्षेत्र में लीडरशिप और उत्कृष्टता के लिए विख्यात इस ग्रुप के प्रयास, नियोजित विकास, मूल्यवान संपत्तियां सृजित करने, तथा डिज़ाइन और आर्किटेक्चर के माध्यम से जीवनशैली वाले अनुभव साकार करने पर केंद्रित हैं। Panchshil Realty के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां देखें www.panchshil.com अस्वीकरण संबंधित संस्थाओं- India Bullion and Jewellers Association (IBJA), All India Gem and Jewellery Domestic Council (GJC) ने इस सूचना पुस्तिका में सटीक और अद्यतन जानकारी शामिल करने के लिए सभी तर्कसंगत प्रयास किए हैं। इसमें निहित या इससे संदर्भित जानकारी की समयसीमाओं, सटीकता या पूर्णता के संबंध में वे कोई स्पष्ट या निहित वारंटी या वचनबद्धताएं नहीं करते। सभी चित्र केवल प्रतिनिधित्व के उद्‌देश्य से हैं। इसके अतिरिक्त, यह Panchshil Realty, IBJA और GJC में से किसी की ओर से भी किसी प्रकार के प्रस्ताव का गठन नहीं करता है। यह केवल जानकारी एवं संदर्भ के लिए है। लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1880665/Gold_Craft.jpg

Post a Comment

أحدث أقدم