बोयरटाउन, पेन्सिलवेन‍िया, 15 सितंबर, 2022 /PRNewswire/ -- पर्यावरणीय उत्‍पादों के प्रबंधन और विकास में अग्रणी ClimeCo ने मछली पकड़ने के प्रमुख क्षेत्रों से प्लास्टिक प्रदूषण को दूर करने के लिए Enaleiaके साथ भागीदारी की है। Enaleia एक गैर-लाभकारी संस्था है जो तटीय समुदायों को प्रदूषण घटाने व समुद्री जैव विविधता संरक्षण में सुधार के लिए भूमि और समुद्र में प्लास्टिक एकत्र करने के लिए संलग्न करती है। यह भागीदारी केन्या में Enaleia की नवीनतम परियोजना का समर्थन करेगी, जो Verra के माध्यम से प्लास्टिक क्रेडिट के निर्माण में योगदान करती है। ClimeCo से अतिरिक्त फंडिंग और क्रेडिट की बिक्री के साथ, Enaleia का अनुमान है कि वे केन्या में सालाना 1,000-3,000 टन प्लास्टिक एकत्र करेंगे। ClimeCo के प्लास्टिक प्रोग्राम के निदेशक क्रिस पार्कर कहते हैं, "प्लास्टिक क्रेडिट एक पर्यावरणीय उत्‍पाद है जो एक टन प्लास्टिक सामग्री के संग्रह या पुनर्चक्रण का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका उपयोग कंपनियों के ईएसजी, सीएसआर (ESG, CSR) और स्थिरता कार्यक्रमों में किया जा सकता है।" "हमारा दृष्टिकोण महासागर में प्लास्टिक चुनौती के लिए एक प्रणालीगत समाधान तैयार करना है।" Enaleia सतत विकास में विशेषज्ञ अन्‍य पेशेवर संस्थाओं के साथ ClimeCo और Kwale Recycling Center केन्या से सहयोग कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्लास्टिक न केवल एकत्र किया जाए बल्कि उसका चक्रिय अर्थव्यवस्था में एकीकरण भी हो। केन्या परियोजना क्वाले (Kwale) काउंटी में 350 से अधिक मछुआरों को परित्यक्त जालों, गियर और समुद्री कूड़े को इकट्ठा करने के लिए सशक्त करते हुए उनका समर्थन करती है। आने वाले महीनों में यह संख्या बढ़कर तटीय समुदायों के 800 लोगों तक हो जाएगी। फिर कचरे को स्थानीय संग्रहण और रीसाइक्लिंग कंपनी, Kwale Recycling Center में ले जाया जाता है जो इसे उपयोगी सामग्री और उत्पादों में बदलती व संसाधित करती है। Enaleia के सह-संस्थापक और निदेशक लेफ्टेरिस अरापाकिस कहते हैं, "प्लास्टिक क्रेडिट मॉडल के माध्यम से, हम बड़े पैमाने पर प्लास्टिक सफाई परियोजनाएं स्थापित कर सकते हैं जो हमारे महासागरों पर वास्तविक प्रभाव पैदा कर सकती हैं।" "इस बात को ध्यान में रखते हुए कि समुद्रीय प्लास्टिक का लगभग 20% ह‍िस्‍सा खोया हुआ मछली पकड़ने वाला साजो सामान होता है, इस पैमाने पर मछली पकड़ने वाले समुदायों को सशक्त बनाकर हम न केवल महत्वपूर्ण मात्रा में प्लास्टिक को साफ कर सकते हैं, बल्कि भावी समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण को भी रोक सकते हैं।" यह परियोजना मछली पकड़ने वाले समुदाय को मछली पकड़ने की अधिक टिकाऊ प्रथाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित व प्रेर‍ित करती है, जिसमें उन्‍हें प्लास्टिक संग्रहण में लगाकर उनकी मछली पकड़ने की गतिविधियों को रोकना व सीमित करना शामिल है। यह देश में उच्चतम गरीबी दर वाले क्षेत्र को आय का एक पूरक स्रोत भी प्रदान करता है। अधिक जानने के लिए, हमें info@climeco.com पर ईमेल करें।    

Post a Comment

और नया पुराने