CCH® Tagetik को Kin Long के डिजिटल परिवर्तन का समर्थन करने के लिए सबसे अच्छा समाधान चुना गया न्‍यू याॅर्क, 12 सितंबर, 2022 /PRNewswire/ -- पेशेवर जानकारी, सॉफ्टवेयर समाधान और सर्विसेज में वैश्विक लीडर Wolters Kluwer ने आज घोषणा की कि Kin Long ने विकसित होते लेखांकन मानकों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए CCH® Tagetik Financial Close & Consolidation सॉफ्टवेयर लागू किया है। Kin Long ने इस परियोजना के लिए कार्यान्वयन भागीदार के रूप में EPM Venus का चयन किया है।   Kin Long आर्किटेक्चरल फिटिंग के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, जो दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में अपने हार्डवेयर का निर्यात करती है। यह अभिनव और पेशेवर आर्किटेक्चरल हार्डवेयर अनुसंधान, विकास, निर्माण और विपणन सेवाएं प्रदान करती है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी की त्वरित वृद्धि के साथ-साथ, चीन में अनुपालन व नियामकीय परिवर्तनों के मद्देनजर Kin Long को अपने वित्तीय खातेबंदी और समेकन जरूरतों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने की आवश्यकता थी। CCH® Tagetik विशेषज्ञ समाधान वित्तीय व परिचालनगत योजना, विश्लेषण, रिपोर्टिंग, वित्तीय खातेबंदी और नियामकीय अनुपालन के लिए व्यापक, डेटा-संचालित और एकीकृत मंच प्रदान करते हुए व्यवसाय विकास का समर्थन करने के लिए वित्त टीम को अधिक डेटा निर्णय विश्लेषण प्रदान करते हुए वित्तीय विभाग में डिजिटल परिवर्तन प्राप्त करने में Kin Long का समर्थन करता है, । "CCH® Tagetik Financial Close & Consolidation सॉफ्टवेयर एक शक्तिशाली समाधान है और समेकन आवश्यकताओं के लिए हमारी अपेक्षाओं से कहीं अधिक है," Kin Long के रिपोर्टिंग प्रमुख हुआंग पिंग ने कहा। "परियोजना को बहुत सुचारू रूप से लागू किया गया था। EPM Venus टीम ने वित्तीय डेटा संग्रह और रिपोर्टिंग के लिए एक कुशल प्रणाली बनाई व फ्रंट-एंड अकाउंटिंग सिस्टम को उन्नत किया - जिसने वास्तव में वित्तीय सामंजस्य और समेकन की दक्षता में सुधार किया। हम लंबे समय तक CCH® Tagetik के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।" Wolters Kluwer में CCH® Tagetik के ग्रेटर चाइना के महाप्रबंधक माइकल चुंग ने कहा, "हम Kin Long के साथ सहयोग करके खुश हैं।" "CCH® Tagetik हमारे ग्राहकों को वित्तीय खातेबंदी और समेकन को एकीकृत व सुव्यवस्थित करने, इन्टूइटिव इंटरफेस, बिल्ट-इन फ‍ाइनेंशियल इंटेलीजेंस और टीम सहयोग में सुधार के लिए स्वचालित वर्कफ्लो के माध्यम से व्यापार योजना और नियामकीय अनुपालन को एकीकृत करने में सक्षम बनाता है।" EPM Venus के प्रोजेक्ट मैनेजर एरिक यान ने कहा, "हम Kin Long के साथ सहयोग करने और CCH® Tagetik Financial Close & Consolidation का उपयोग करके इस परियोजना को संयुक्त रूप से अंजाम देने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।" "हम CCH® Tagetik के इंटेलीजेंट प्‍लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल वित्तीय परिवर्तन को और सुगम बनाने व निरंतर साझेदारी के लिए तत्पर हैं।" Wolters Kluwer के बारे में  Wolters Kluwer  (WKL) हेल्थकेयर, कर व लेखा, शासन, जोखिम व अनुपालन, कानूनी व नियामकीय क्षेत्रों की व्यवसाय संबंधी जानकारी, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और सेवाओं में वैश्विक अग्रणी है। हम अपने ग्राहकों को विशेषज्ञ समाधान प्रदान करके हर दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करते हैं जो उन्नत तकनीक और सेवाओं के साथ गहरे डोमेन ज्ञान को जोड़ते हैं। Wolters Kluwer ने 2021 में €4.8 बिलियन राजस्व दर्ज किया। समूह 180 से अधिक देशों में ग्राहकों की सेवा करता है, 40 से अधिक देशों में परिचालन करता है, और दुनिया भर में लगभग 19,800 लोगों को रोजगार देता है। कंपनी का मुख्यालय अल्फेन आन डेन रिजन, नीदरलैंड में है। Wolters Kluwer के शेयर Euronext Amsterdam (WKL) में सूचीबद्ध हैं और AEX व Euronext 100 सूचकांकों में शामिल हैं। Wolters Kluwer का एक प्रायोजित स्तर 1 अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट (एडीआर) कार्यक्रम है। ADRs का U.S. (WTKWY) में ओवर-द-काउंटर बाजार में कारोबार होता है। अधिक जानकारी के लिए, देखें www.wolterskluwer.com, और हमें Twitter, Facebook, LinkedIn, और YouTubeपर फॉलो करें। मीडिया संपर्क बीएट्रिज सैंटिन   CCH® Tagetik     +1 339 229 2447 office    Beatriz.santin@wolterskluwer.com                                                           JackieHyland  CCH® Tagetik +1 984 218 5410 office Jackie.hyland@wolterskluwer.com लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1441883/Wolters_Kluwer_Logo.jpg 

Post a Comment

أحدث أقدم