बैंगलोर, भारत, 10 अक्टूबर 2022 /PRNewswire/ -- CGI को Great Place to Work® द्वारा 2022 में महिलाओं के लिए India's Best Workplaces™ में शामिल किया गया है। यह सम्मान, सम्मान और निष्पक्षता के पहलुओं के साथ CGI की संस्कृति के बारे में यहां की महिलाओं से मिली प्रतिक्रियाओं पर आधारित है। CGI की रैकिंग में, CGI में सभी स्तरों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व और कार्यस्थल में महिलाओं के समावेशन में सहायता के लिए इनकी विधियों पर भी विचार किया गया। "हम एक ऐसे समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां महिलाओं के कैरियर विकसित हों और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित किया जाए," ऐसा CGI के Asia Pacific Global Delivery Centers of Excellence के प्रेसिडेंट George Mattackal ने बताया। "यह सम्मान, प्रौद्योगिकी उद्योग में प्रतिनिधित्व बढ़ाने, और हमारे कार्यस्थल पर विविधता और समावेश की संस्कृति को मज़बूत बनाने के लिए हमारे जारी प्रयासों को बल प्रदान करता है," ऐसा उन्होंने आगे बताया।  भारत में, CGI स्थानीय नेटवर्कों के साथ आपसी सहयोग, साझेदारियों, और कंपनी में सक्षमता के माध्यम से प्रौद्योगिकी में महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करता है। CGI ने ऐसे कार्यक्रम भी लागू किए हैं जो महिलाओं का निजी और पेशेवर विकास प्रेरित करते हैं, उनके लिए नेटवर्किंग के अवसर निर्मित करते हैं, और चुनौतीपूर्ण तथा उपलब्धियों से भरे कैरियर विकास में उनकी सहायता करते हैं। महिलाओं को व्यावहारिक सहयोग प्रदान करने वाले CGI के कुछ कार्यक्रम निम्न हैं: * मातृत्व अवकाश के दौरान जुड़े रहने और उसके बाद सफल रूपांतरण संभव बनाने में महिलाओं की मदद के लिए मातृत्व रूपांतरण कार्यक्रम। * एक नेतृत्व विकास कार्यक्रम, जो यहां की महिला पेशेवरों को नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार करते हुए उनकी निजी और पेशेवर संभावनाएं बढ़ाने के लिए है। * NASSCOM के साथ साझेदारी में एक मार्गदर्शन कार्यक्रम, जो उभरती प्रौद्योगिकी में महिला प्रौद्योगिकीविदों के कैरियर वृद्धि हेतु उनका मार्गदर्शन करने पर केंद्रित है। * कैरियर से विराम लेने के बाद कार्यबल में वापसी करने में महिलाओं की मदद के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम। इस सम्मान से कई माह पूर्व CGI को 'कार्य करने के लिए भारत की सर्वोत्तम कंपनियां' के रूप में भी नामित किया गया था। इस वर्ष पूर्व में CGI को Great Place to Work® के रूप में प्रमाणित किया गया। कार्यस्थल की संस्कृति के संबंध में वैश्विक मान्यता प्राधिकारी Great Place to Work® तीन दशकों से भी अधिक समय से विभिन्न संगठनों में कर्मचारियों के अनुभवों और लोगों की विधियों का अध्ययन करता रहा है। प्रत्येक वर्ष 60 से भी अधिक देशों से 10,000 से भी अधिक संगठन, अपनी कार्यस्थल की संस्कृति सुदृढ़ बनाने के लिए मूल्यांकन, बेंचमार्किंग, और कार्ययोजनाओं के लिए Great Place to Work® Institute के साथ साझेदारी करते हैं। भारत में, CGI के 18,000 से भी अधिक सलाहकार बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, मुम्बई और पुणे में नियुक्त हैं जो सामूहिक रूप से एक वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में कार्य करते हुए दुनिया भर में क्लाइंट्‌स को गहन औद्योगिक और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता और नवप्रवर्तक समाधान प्रदान करते हैं। CGI के बारे में 1976 में स्थापित CGI विश्व में एक सबसे बड़ी स्वतंत्र IT और व्यवसाय सलाहकार सेवा फर्म है। दुनिया भर में 88,500 से अधिक सलाहकारों और पेशेवरों के साथ CGI, रणनीतिक IT और व्यवसाय सलाह से लेकर सिस्टम एकीकरण, प्रबंधित IT और व्यवसाय प्रक्रिया सेवाएं और बौद्धिक संपदा समाधानों तक सम्पूर्ण क्षमतासंपन्न पोर्टफोलियो प्रस्तुत करती है। CGI एक स्थानीय संबंध वाले मॉडल के माध्यम से क्लाइंट्‌स के साथ काम करती है जिसके साथ वैश्विक डिलीवरी नेटवर्क पूरक के तौर पर काम करता है जिससे क्लाइंट्‌स को उनके संगठनों का डिजिटल रूपांतरण करने, तथा तीव्र गति से परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है। CGI ने 2021 वित्तीय वर्ष में $12.13 बिलियन का राजस्व दर्ज किया और CGI के शेयर TSX (GIB.A) और NYSE (GIB) पर सूचीबद्ध हैं। अधिक जानने के लिए देखें: www.cgi.com फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1916019/GPTW_Best_Workplaces_for_Women.jpg लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1731117/CGI_Logo.jpg    

Post a Comment

और नया पुराने