डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन दिग्‍गज और सेल्स, सर्विसेज व ऑपरेशंस कार्यकारी भारत में वृद्धि को आगे जारी रखेंगे  बेंगलुरु, भारत, 10 अप्रैल, 2023 /PRNewswire/ --अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी इंटीग्रेटर Denali Advanced Integration, ने भारत में निवेश करना जारी रखा है जहां वह वैश्विक व्यापार का समर्थन करने के लिए बिक्री तथा संचालन का निरंतर विस्तार कर रही है। Denali ने इस साल की शुरुआत में हरि हरन को डिजिटल सेवाओं का कार्यकारी उपाध्यक्ष (EVP) और अंतर्राष्ट्रीय संचालन प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। अपनी नई भूमिका में मि. हरन Denali के उद्यम ग्राहकों को डिजिटल समाधान प्रदान करने वाले उस डिजिटल सेवा व्यवसाय का नेतृत्व करेंगे जो बेहतर दक्षता व उत्पादकता, कम परिचालन लागत, बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ-साथ तेजी से निर्णय लेने में मदद करेगा। इसके अलावा, उन पर यूरोप, भारत, तथा एपीएसी (APAC) में Denali के परिचालन की जिम्‍मेदारी होगी।  भारत में चार स्थानों पर 50 से अधिक कर्मचारियों वाली, Denali पांच वर्षों से अधिक समय से भारत में निवेश कर रही है।  मि. हरन की नियुक्ति के साथ, Denali भारत को वैश्विक ड‍िलीवरी सेंटर बनाते हुए इसे अपने वैश्विक परिचालन का एक अभिन्न अंग बनाने पर ध्यान केंद्रित रखना चाहती है, जहां से वे सभी सॉफ्टवेयर और सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, Denali इस क्षेत्र की तकनीकी और विकासात्मक प्रतिभाओं के समृद्ध पूल से कुशल पेशेवरों को काम पर रखेगी तथा आकर्षित करेगी।  मि. हरन इस क्षेत्र में Denali की वर्तमान विश्व स्तरीय टीम में और नेतृत्व, बिक्री व परिचालन प्रतिभाओं को जोड़ने के उद्देश्य से पूरे भारत में बड़े पैमाने पर यात्राएं करेंगे। मि. हरन डिजिटल परिवर्तन सेवाओं, आईटी उत्पादों, सॉफ्टवेयर व इंजीनियरिंग सेवाओं में एक दिग्गज के रूप में Denali से जुड़े हैं। इससे ठीक पहले तक वह डिजिटल इंजीनियरिंग और उभरती प्रौद्योगिकियों में मजबूत विशेषज्ञता वाली अग्रणी वैश्विक इंजीनियरिंग सेवा कंपनी Xoriant में अध्यक्ष व मुख्य राजस्व अधिकारी थे, जहां वे उनके डिजिटल सेवा प्रभाग की लाभकारी वृद्धि को चलाने के लिए जिम्मेदार थे। Xoriant से पहले, वह एक एम्बेडेड सिस्टम उत्पाद इंजीनियरिंग सेवा कंपनी Sasken में वैश्विक बिक्री, विपणन व व्यवसाय के अध्यक्ष थे। अपने 30 साल के करियर के दौरान, हरन ने प्रमुख सेवा प्रदाताओं (एसपी) और Aricent, AT&T, Bell Labs, Longboard, Lucent Technologies, Persistent व Openwave Systems सहित अन्य कंपनियों के लिए कई बिक्री, सेवाएं व परिचालन नेतृत्व के पदों पर काम किया। Denali के सीईओ रॉबर्ट व्रिज ने कहा, "डिजिटल परिवर्तन व उदीयमान प्रौद्योगिकियों में हरि का अनुभव Denali और हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए बहुत ही अनुकूल है।" "उन्होंने हमारे कई महत्‍वपूर्ण वर्टिकल में दुनिया के कुछ सबसे बड़े एसपी (SPs) के साथ काम किया है। हम हरि को अपनी टीम में शामिल करने और उनके द्वारा हमारे अंतरराष्ट्रीय परिचालनों के आगे विकास का नेतृत्व क‍िए जाने को लेकर उत्साहित हैं।" पिछले दो वर्षों में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई जिससे कंपनी $1B+ की सीमा को पार कर गई, और Denali ने पिछले साल अक्‍टूबर में रॉबर्ट व्रिज को अपने 30 साल के इतिहास में दूसरे सीईओ के रूप में नियुक्त किया। तीन भाइयों – मोहम्मद (एलेक्स), मजदी और मिच डाहर – द्वारा स्थापित – कंपनी ऐसा नेतृत्व चाहती थी जो उन मुख्य पारिवारिक मूल्यों को बरकरार रखे जिसके लिए Denali को जाना जाता है, लेकिन साथ ही उत्कृष्टता व नवाचार पर ध्यान देते हुए कंपनी को विकास के अगले चरण में ले जाए। व्र‍िज की नियुक्ति के बाद से, Denali ने अपनी कार्यकारी नेतृत्व टीम का विस्तार करते हुए फिल कैस्टिलो को वर्ल्डवाइड सेल्स का EVP, और माइक सीमोर को प्रौद्योगिकी व डिजिटल परिवर्तन का EVP नियुक्‍त किया है। 1992 से, Denali Advanced Integration एंटरप्राइज आईटी समाधान व सेवाएं प्रदान कर रही है जो इसके ग्राहकों को सबसे जटिल आईटी चुनौतियों में मार्गदर्शन करने में मदद करता है। पिछले दो वर्षों में CRN Triple Crown का दर्जा प्राप्‍त करने के साथ साथ - इस पब्लिकेशन के सॉल्‍यूशन प्रोवाइडर 500, फास्ट ग्रोथ 150 और टेक एलीट 250 सहित - Denali को Inc. पत्र‍िका ने अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ती निजी स्‍वामित्‍व वाली कंपनियों में से एक नामित किया। मी‍ड‍िया संपर्क: किम्बर्ली ओट्जमैन Guyer Group for Denali Advanced Integration kotzman@guyergroup.com लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1656276/Denali_Advanced_Integration_Logo.jpg     View original content:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/denali-advanced-integration-------------------------301793136.html

Post a Comment

और नया पुराने