बॉस्टन, 12 जुलाई 2023 /PRNewswire/ -- टाइप 2 मधुमेह के अंतर्निहित कारण को लक्षित कर डिजाइन किए गए दुनिया के पहले चिकित्सा उपकरण की निर्माता कंपनी, GI Dynamics, को खुद को के रीब्रांड करते हुए तथा RESET की पेशकश की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जिसे पहले EndoBarrier® के रूप में जाना जाता था। यह परिवर्तनकारी बदलाव, उद्योग के उभरते परिदृश्य व रोगी देखभाल में नवाचार लाने के लिए Morphic Medical की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अपनी स्थापना के बाद से, Morphic Medical ने चयापचय (मेटाबॉलिक) रोगों के अध्ययन में महत्वपूर्ण प्रगति देखी है, और नैदानिक (क्लिनिकल) समुदाय ने प्रक्रियाओं के प्रति रोगी की प्रतिक्रियाओं व फार्मास्युटिकल थैरेपी के साथ उनके समवर्ती उपयोग में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त की है। जैसे-जैसे उपचार कम आक्रामक विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, टाइप 2 मधुमेह वाले रोगियों को रोग प्रबंधन के लिए नए तरीकों से फायदा हो रहा है। Morphic Medical अपने इस नए प्रमुख उत्पाद को दुबारा पेश करते हुए, इस नए क्लिनिकल स्पेस द्वारा प्रस्तुत अवसरों को उत्सुकता से स्वीकार करती है। कंपनी और उसके उत्पाद, दोनों की रीब्रांडिंग के दो शक्तिशाली अर्थ हैं। सबसे पहले तो, Morphic Medical के उपकरण मरीजों को स्वस्थ स्थिति में "रूपांतरित" होने के लिए सशक्त बनाते हैं, जिससे चयापचय स्वास्थ्य में सुधार व उनकी बीमारी के प्रबंधन के लिए मधुमेह तथा मोटापे से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने बीमारी की वर्तमान समझ के साथ अपनी रणनीति व दृष्टिकोण को संरेखित करते हुए महत्वपूर्ण विकास दर्ज किया है। स्वास्थ्य देखभाल को आगे बढ़ाने के लिए Morphic Medical की प्रतिबद्धता ने इस परिवर्तन को प्रेरित किया है, जिससे आज टाइप 2 मधुमेह से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए बेहतर सुसज्जित संगठन बना है। RESET उत्पाद को रोगियों की चयापचय प्रणाली की पुनर्स्थापना व आहार तथा व्यायाम उपचारों से लाभ उठाने की क्षमता में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है, और जैसा इसके नाम से संकेत मिलता है, यह रोगियों को टाइप 2 मधुमेह के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने में नई शुरुआत की पेशकश करता है। Morphic Medical के अध्यक्ष और सीईओ जोसेफ वर्जिलियो ने कहा, "हम अपनी कंपनी के इतिहास में इस रोमांचक अध्याय की शुरुआत करते हुए, Morphic Medical व RESET का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं।" "यह पुनरुद्‍भूति, टाइप 2 मधुमेह के अंतर्निहित कारणों को लक्षित करने के लिए डिजाइन किए गए नवीन समाधान प्रदान करने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाती है। Morphic Medical के दृष्टिकोण व RESET उत्पाद के साथ, जिसे अनुसंधान व नैदानिक डेटा की सतत पीढ़ी के माध्यम से परिष्कृत किया गया है, हम रोगियों के जीवन पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव के प्रति आश्वस्त हैं।" यह रीब्रांडिंग अमेरिका और भारत में किए जा रहे नए नैदानिक अध्ययनों से मेल खाती है, जिन्हें टाइप 2 मधुमेह और मोटापे के इलाज में RESET की सुरक्षा और प्रभावकारिता  प्रमाणित करने के लिए तैयार किया गया है।  ये अध्ययन 65+ प्रकाशनों और 3000 से अधिक प्रत्यारोपित RESET डिवाइस का पूरक होंगे जो सार्थक तरीके से A1c और वजन को कम करने की क्षमता प्रदर्शित करते हैं।  चयापचय (मेटाबोलिक) रोगों के अंतर्निहित कारण पर ध्‍यान देने के साथ-साथ रोगी के परिणामों में सुधार करने के लिए अभिनव समाधान विकसित करने की Morphic Medical की प्रतिबद्धता उन्हें मधुमेह प्रबंधन के परिवर्तन में अग्रणी बनाती है। अत्याधुनिक अनुसंधान व रोग की गहरी समझ का लाभ उठाकर, Morphic Medical उपचार के प्रभावशाली तरीकों के साथ स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को आकार दे रहा है जो रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाता है। Morphic के बारे में  Morphic Medical कंपनी उस RESET की डेवलपर है, जो एंडोस्कोपिक रूप से डिलीवर की गई डिवाइस थेरेपी है जो टाइप 2 मधुमेह और मोटापे के लिए बगैर सर्जरी के, वैकल्पिक उपचार प्रदान करती है। RESET को संयुक्त राज्य अमेरिका में बिक्री के लिए अनुमोदित नहीं किया गया है और यह संघीय कानून द्वारा केवल जांच संबंधी उपयोग तक सीमित है। 2003 में स्थापित, Morphic Medical का मुख्यालय बॉस्टन, मैसाचुसेट्स में है। और अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें www.morphicmedical.com या हमें Twitter व LinkedIn पर फॉलो करें। Morphic Medical मीडिया संपर्क: जोसेफ वर्जिलियो jvirgilio@morphicmed.com (781) 357-3296   View original content:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/gi-dynamics----morphic-medical------------reset-------301874720.html

Post a Comment

أحدث أقدم