-  अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स संस्था के 4700 से अधिक टीम बालिकाओं ने लगाएं 6000 पेड़   मुंबई, भारत, 18 अगस्त, 2023 /PRNewswire/ -- बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ बालिका शिक्षा के लिए' नारा लगाकर अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया | राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एजुकेट गर्ल्स की 4700 टीम बालिका स्वयंसेवकों 6000 से अधिक पेड़ लगाए | इस पहल के माध्यम से शाश्वत विकास और जलवायु परिवर्तन कम करने के लिए शिक्षित लड़कियों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस साल अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम "युवाओं के लिए हरित कौशल: एक सतत विश्व की ओर" है। दुनिया हरित परिवर्तन की ओर अग्रसर है। पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ और जलवायु-अनुकूल दुनिया की ओर बदलाव न केवल वैश्विक जलवायु संकट का जवाब देने के लिए बल्कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। शिक्षा से वंचित लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए टीम बालिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एजुकेट गर्ल्स संस्था की टीम  बालिकाओं ने एक उल्लेखनीय पहल करते हुए बालिका शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेड़ लगाएं | स्वयंसेवकों ने न केवल पेड़ लगाए बल्कि हरित प्रथाओं के महत्व के बारे में जानकारी पूर्ण सत्र भी आयोजित किए। संस्था ने टीम बालिकाओं की ताकत और समर्पण के माध्यम से इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की टीम बालिका सुनीता देवी ने बताया "प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह अपने जीवन में एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करें। अधिक संख्या में पेड़ लगाकर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। लगातार पेड़-पौधों की कटाई के चलते पृथ्वी पर पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। | इस पहल के माध्यम से और 'एक पेड़ बालिका शिक्षा के लिए' नारा लगाकर हम समाज में बालिका शिक्षा के साथ हरित भविष्य के लिए जागरूकता पैदा करेंगे।" एजुकेट गर्ल्स संस्था के फील्ड ऑपरेशंस हेड विक्रम सिंह सोलंकी ने कहा, "दुनिया में शिक्षा, सामाजिक न्याय, वैश्विक शांति, जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मामलों में युवाओं और खास कर शिक्षित लड़कियों की भूमिका निर्णायक होती हैं। एक शिक्षित लड़की अपने समुदाय और विश्व में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्य करती है। हम पिछले 15 सालों से युवा टीम बालिकाओं की मदद से लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे है। 'एक पेड़ बालिका शिक्षा के लिए', इस विचार के साथ हम युवा लोगों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना और हरित कौशल को बढ़ावा देना चाहते हैं।" एजुकेट गर्ल्स के बारे में: एजुकेट गर्ल्स एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो भारत के सबसे दूर दराज और ग्रामीण इलाकों में बालिकाओं की शिक्षा के लिए समुदायों को प्रेरित करती है। सरकार के साथ साझेदारी में काम करते हुए एजुकेट गर्ल्स वर्तमान में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 21,000 से अधिक गांवों में सफलतापूर्वक कार्यरत है। सामुदायिक स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या को सहभागी बनाते हुए, एजुकेट गर्ल्स स्कूल से वंचित बालिकाओं की पहचान, नामांकन, और स्कूलों में ठहराव बनाए रखने और सभी बच्चों (बालिकाओं और बालकों) के लिए साक्षरता और अंक गणितीय योग्यता में बुनियादी सुधार के लिए मदद करती है। अधिक जानकारी के लिए: www.EducateGirls.ngo | Facebook | LinkedIn | Twitter | Instagram | YouTube Photo -
https://mma.prnewswire.com/media/2188633/Educate_Girls.jpg Logo -
https://mma.prnewswire.com/media/1359275/Educate_Girls_Logo.jpg  View original content to download multimedia:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/--------------------301903961.html

Post a Comment

أحدث أقدم