बेंगलुरु, भारत, 4 अक्तूबर 2023 /PRNewswire/ -- बर्न्स एंड मैकडॉनेल का हिस्सा Burns & McDonnell India, भारत में फर्म की उपस्थिति का विस्तार करने के लिए बेंगलुरु में दूसरा कार्यालय खोल रहा है। बागमाने टेक पार्क में स्थित इसका दूसरा कार्यालय 3 अक्तूबर को व्यवसाय के लिए खुलेगा।



 


Burns & McDonnell India अपने ग्राहकों को परामर्श, इंजीनियरिंग, वास्तुकला व निर्माण सेवाओं की पूरी श्रृंखला प्रदान करती है।  में नए कार्यालय के साथ, कंपनी अपने इन प्रयासों का समर्थन करने के लिए अधिक कर्मियों की भर्ती कर सकती है।


Burns & McDonnell India के सीईओ चाड हॉटोवेक कहते हैं, "बेंगलुरु भारत में नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी का केंद्र है, जो इसे हमारे बढ़ते व्यवसाय के लिए एक बेहतरीन स्थान बनाता है।" "हमारी कंपनी निरंतर वृद्धि कर रही है क्योंकि हम भारत और दुनिया भर में अपने ग्राहकों की ऊर्जा व बुनियादी ढांचे की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने ग्राहकों के लिए व्यापक और नवीन समाधान प्रदान करते हुए परियोजनाओं को कुशलतापूर्वक निष्पादित करना जारी रखेंगे। कंपनी के समग्र विकास को समर्थन देने के साथ ही, नया कार्यालय इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा।"


ब्रेक मैकगैरी बेंगलुरु में क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक के रूप में काम करेंगे। वह 2016 में Burns & McDonnell India से जुड़े ताकि इसके ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्य को बढ़ाने में मदद कर सकें। उनके नेतृत्व में, टीम में 400 कर्मचारी हो गए, जिससे यह भारत में कंपनी का सबसे बड़ा समूह बन गया। टीम को बढ़ाने के साथ ही, मैकगैरी ने समूह को दुनिया भर में 16 अन्य कार्यालयों के साथ साझेदारी स्थापित करने और विस्तार करने में मदद की है तथा गुणवत्ता व संबंध-निर्माण पर फोकस करते हुए अपनी ग्राहक सूची को 60 से अधिक सक्रिय खातों तक बढ़ाया है।


मुंबई में 2013 में स्‍थापित Burns & McDonnell India, फुल-सर्विस इंजीनियरिंग कंपनी है जिसके पास तेल व गैस, रसायन व पेट्रोकेमिकल, ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन, ऊर्जा, पर्यावरण सेवाओं और खाद्य व उपभोक्ता उत्पाद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विविध ज्ञान और अनुभव है। 2017 से, Great Place to Work द्वारा इसके मुंबई कार्यालय को टॉप 100 इंडियाज बेस्‍ट कंपनीज टु वर्क फॉर में सात बार प्रमाणित किया गया है।


Burns & McDonnell International के अध्यक्ष माइक ब्राउन कहते हैं, "यह Burns & McDonnell के लिए एक रोमांचक साल है जबकि हम कंपनी की 125वीं वर्षगांठ और भारत में परिचालन के एक दशक का जश्न मना रहे हैं।" "हम भारत में अपने ग्राहकों के लिए इष्टतम इंजीनियरिंग, डिजाइन व निर्माण सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह विस्तार हमारी अंतरराष्ट्रीय रणनीति के अनुरूप परियोजनाओं का समर्थन करते हुए बेंगलुरु में रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।"


Burns & McDonnell के बारे में 
Burns & McDonnell कंपनियों का एक परिवार है जो हमारे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के डिजाइन और निर्माण के लिए 13,500 इंजीनियरों, निर्माण व शिल्प पेशेवरों, आर्किटेक्ट्स आदि की एक बेजोड़ टीम को एक साथ लाता है। एकीकृत निर्माण व डिजाइन सोच के साथ, हम फुल-सर्विस क्षमताएं प्रदान करते हैं। 1898 में स्थापित और वैश्विक स्तर पर 70 कार्यालयों से काम करने वाली, Burns & McDonnell 100% कर्मचारी-स्वामित्व वाली है। जानें कि हम किस प्रकार निर्माण के लिए तैयार किए गए हैं। 


फोटो व दूसरी सहायक सामग्री के लिए, कृपया हमारा मीडिया किटदेखें।





संपर्क:


इंग्रिड निकार, Burns & McDonnell





470-508-9862





ianicar@burnsmcd.com 





 


 


 


फोटो -
https://mma.prnewswire.com/media/2237540/Burns_McDonnell_Chad_Hotovec.jpg /> फोटो - 
https://mma.prnewswire.com/media/2237539/Burns_McDonnell_Mike_Brown.jpg /> फोटो -
https://mma.prnewswire.com/media/2237538/Burns_McDonnell_Breck_McGary.jpg /> लोगो -
https://mma.prnewswire.com/media/360057/Burns_and_McDonnell_Logo.jpg  />


View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/burns--mcdonnell-india------301946620.html

Post a Comment

और नया पुराने