विस्तारित रणनीतिक संबंध पहली बार तेज़ी से प्रगति करते देश में ग्राहकों के लिए नए Garmin के फ़ि‍टनेस, आउटडोर और ऑटोमोटिव उत्पाद लाएगा 


ओलाथे, केन्सास, 30 अक्टूबर 2023 /PRNewswire/ -- Garmin (NYSE: GRMN) ने आज घोषणा की कि AMIT International भारत में इसके विशेष वितरक के रूप में काम करेगा जो तेजी से प्रगति करते देश में कंपनियों के दीर्घकालिक रणनीतिक संबंधों का विस्तार करेगा। नए समझौते के तहत, AMIT India अपने Garmin समुद्री उत्पादों की मौजूदा लाइनअप में Garmin के फ़ि‍टनेस, आउटडोर मनोरंजन और उपभोक्ता ऑटोमोटिव उत्पादों को जोड़ेगा, जिन्हें उसने 2017 में वितरित करना शुरू किया था।



"25 सालों से ज्‍़यादा समय से, AMIT International ने संयुक्त अरब अमीरात में और हाल ही में सऊदी अरब साम्राज्य में Garmin उत्पाद वितरित किए हैं। उनका फ़ोकस, निवेश और सफलता मध्य पूर्व क्षेत्र में Garmin के व्यवसाय को बढ़ाने में सहायक रहे हैं। पिछले 6 सालों से, AMIT India ने Garmin के समुद्री उपकरण सफलतापूर्वक बेचे हैं, इसलिए कंपनी को तेज़ी से प्रगति करते बाज़ार में भी हमारे फ़ि‍टनेस और पहनने योग्य उत्पादों को बेचने का काम सौंपना एक स्वाभाविक क़दम था।" – मैग्नस गहलिन, सेल्‍स एंड प्रोडक्‍ट मार्केटिंग डायरेक्‍टर, Garmin EMEA


"हम भारत में लोकल बाज़ार बनाने और फ़ि‍टनेस डिवीज़न विकसित करने की अपनी यात्रा पर Garmin के साथ यह अगला क़दम उठाने के अवसर से बहुत उत्साहित हैं।" - दीपक रैना, जनरल मैनेजर, Amit GPS & Navigation LLP


Garmin International, Inc. के बारे में Garmin International, Inc. Garmin Ltd. (NYSE: GRMN) की सहायक कंपनी है। Garmin Ltd. स्विट्ज़रलैंड की कंपनी है, और इसकी प्रमुख सहायक कंपनियॉं यूनाइटेड स्‍टेट्स, ताइवान और यूनाइटेड किंगडम में स्थित हैं। Garmin Garmin Ltd. का एक रजिस्‍टर्ड ट्रेडमार्क है


अन्य सभी ब्रांड, उत्पाद नाम, कंपनी के नाम, ट्रेडमार्क और सेवा चिह्न उनके संबंधित मालिकों की संपत्ति हैं। सर्वाधिकार सुरक्षित।


क्रिस्टा क्लॉस 
913-397-8200
media.relations@garmin.com


लोगो –
https://mma.prnewswire.com/media/1914892/Garmin_Logo.jpg />


View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/garmin----------amit-international----301968790.html

Post a Comment

और नया पुराने