पर्यावरण विज्ञान में प्रथम स्थान और रसायन विज्ञान एवं जैविक विज्ञान में पांचवा स्थान प्राप्त किया


सोलन, भारत, 26 अप्रैल, 2024 /PRNewswire/ -- शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज ने विषयानुसार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024में प्रतिष्ठित स्थान हासिल करके वैश्विक ख्याति अर्जित की है। इस विश्वविद्यालय को तीन विषयों के अध्ययन के लिए दुनिया भर में शीर्ष संस्थानों में से एक के रूप में मान्यता प्रदान की गई है, जो अकादमिक उत्कृष्टता और अनुसंधान के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि उच्च शिक्षा के अग्रणी केंद्र के रूप में शूलिनी विश्वविद्यालय की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।



शूलिनी विश्वविद्यालय को पर्यावरण विज्ञान के लिए 401-450 बैंड में रखा गया है और यह इस विषय के लिए भारत में नंबर 1 (विश्व स्तर पर 13वां) निजी विश्वविद्यालय है। रसायन विज्ञान में, शूलिनी विश्व स्तर पर 551-600 बैंड में स्थित है और भारत में पांचवें संयुक्त निजी विश्वविद्यालय (विश्व स्तर पर 22वें संयुक्त) के रूप में रैंक करता है। इसके अलावा, जैविक विज्ञान के क्षेत्र में इस विश्वविद्यालय को विश्व स्तर पर 601-650 बैंड में स्थान दिया गया है। यह भारत में पांचवें संयुक्त निजी विश्वविद्यालय (विश्व स्तर पर 18वां संयुक्त विश्वविद्यालय) की स्थिति पर विध्यमान है।


शूलिनी विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान और जैविक विज्ञान में अपनी शुरुआत के साथ 2024 की विषयानुसार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा, इसने रसायन विज्ञान में अपनी स्थिति 601-630 बैंड से सुधार कर 551-600 बैंड तक पहुंचा दी है।


कुलपति प्रोफेसर पीके खोसला ने इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के संकाय, शोधकर्ताओं और छात्रों के समर्पण को देते हुए कहा, "साथ मिलकर, वे उत्कृष्टता का एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाते हैं जो सीमाओं से परे है और दुनिया को प्रभावित
करता है।"


प्रो चांसलर विशाल आनंद ने प्रमुख क्षेत्रों में अनुसंधान और शिक्षा को आगे बढ़ाने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "सीखने के लिए, अनुसंधान के लिए और सहयोग के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता बनी रहेगी, क्योंकि हमारा लक्ष्य शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक प्रभाव पैदा करना है।"


कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला ने संस्थान के असाधारण प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पर्यावरण विज्ञान, रसायन विज्ञान और जैविक विज्ञान में उपलब्धियां स्थिरता, पर्यावरण, जल और ऊर्जा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।"


विषयानुसार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 55 शैक्षणिक विषयों में 16,400 से अधिक विश्वविद्यालय कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें कठोर और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठा संकेतक, प्रति पेपर उद्धरण और एच-इंडेक्स सहित मैट्रिक्स के एक व्यापक सेट का उपयोग किया जाता है।


शूलिनी यूनिवर्सिटी के बारे में 


2009 में स्थापित, शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज यूजीसी से पूर्ण मान्यता के साथ एक शोध-संचालित निजी विश्वविद्यालय है। भारत में नंबर 1 निजी विश्वविद्यालय (क्यूएस और टाइम्स हायर एजुकेशन) के रूप में, यह अनुसंधान, गुणवत्ता प्लेसमेंट और विश्व स्तरीय संकाय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रशंसित है। निचले हिमालय में स्थित, विश्वविद्यालय एनएएसी मान्यता प्राप्त है और एनआईआरएफ द्वारा शीर्ष 100 स्थान पर है।


लोगो: 
https://mma.prnewswire.com/media/792680/4538720/Shoolini_University_Logo.jpg />

 



View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/------------302128592.html

Post a Comment

أحدث أقدم