Responsive Ad Slot

Slider

इम्पैक्ट रैंकिंग 2024 के आधार पर भारत में सबसे प्रभावशाली विश्वविद्यालयों में KIIT विश्वविद्यालय शीर्ष पर जबकि विश्व स्तर पर छठे स्थान पर

भुवनेश्वर, भारत , 18 जून, 2024 /PRNewswire/ -- भुवनेश्वर स्तिथ KIIT डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी,  को वैश्विक स्तर पर शीर्ष छठे सबसे प्रभावशाली विश्वविद्यालयों में रखा गया है और टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग  वर्ष 2024 में 'असमानताओं में कमी' ( Reduced Inequalities )  के सतत विकास लक्ष्य के संदर्भ में भारत में प्रथम स्थान दिया गया है। 79.3 - 83.9 के समग्र स्कोर के साथ, 12 जून 2024 को प्रकाशित इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में KIIT को वैश्विक स्तर पर 201-300 समूह में स्थान दिया गया है। टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग उन विश्वविद्यालयों का सम्मान करती है जो कई संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (SDG) में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं। यह अनूठी रैंकिंग प्रक्रिया सभी 17 SDG ( सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स )  विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है।



KIIT विश्वविद्यालय 'असमानताओं में कमी' के संदर्भ में दुनिया में छठे और भारत में प्रथम स्थान पर है। इसके अतिरिक्त, KIIT विश्वविद्यालय ने 'शांति, न्याय और मजबूत संस्थानों' के सतत विकास लक्ष्य में वैश्विक स्तर पर 71वां स्थान प्राप्त किया है और भारत में प्रथम स्थान पर है। 'गुणवत्तापूर्ण शिक्षा' के सतत विकास लक्ष्य के संदर्भ में, यह दुनिया में 55वें और भारत में 5वें स्थान पर है। KIIT विश्वविद्यालय 'लक्ष्यों के लिए साझेदारी ' (Partnership for the Goals )  के सतत विकास लक्ष्य में भी भारत में 5 वें पायदान पर है।


KIIT और KISS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने  इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की और कहा: "गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शांति, न्याय और मजबूत संस्थानों, कम असमानताओं और लक्ष्यों के लिए साझेदारी  के मापदंडों में दुनिया के सबसे प्रभावशाली विश्वविद्यालयों में KIIT का स्थान, दशकों से इस क्षेत्र में इसके विशाल योगदान को दर्शाता है"। उन्होंने KIIT-DU के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों को इस अनूठी उपलब्धि के लिए बधाई दी।


बुद्धिजीवियों ने कहा कि ओडिशा में स्थापित KIIT विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया भर में अपना प्रभाव का विस्तार किया  है। यह एक समुदाय-आधारित विश्वविद्यालय होने पर गर्व करता है, जो शिक्षा के माध्यम से गरीबी को कम करने, महिला सशक्तीकरण, कार्यस्थल में समान अवसर, ग्रामीण विकास, आदिवासी उत्थान, कला, संस्कृति और साहित्य जैसे सामाजिक मुद्दों में योगदान देता है।


Photo:
https://mma.prnewswire.com/media/2437925/KIIT_Arial.jpg /> Logo:
https://mma.prnewswire.com/media/2234144/4513631/KIIT_Logo.jpg />

     


 



View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/--2024----------kiit-----------302175017.html
0

ليست هناك تعليقات

blogger
© all rights reserved
made with by templateszoo