नई दिल्ली, 14 जून, 2024 /PRNewswire/ -- सोलर ट्रैकर समाधानों के अग्रणी प्रदाता, Antaisolar को SNEC में भारत की अग्रणी वैश्विक सोलर EPC कंपनी Larsen & Toubro (L&T) के साथ 294 MW की सोलर ट्रैकर परियोजनाओं पर हस्ताक्षर करने की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह साझेदारी अत्याधुनिक सौर ट्रैकर टेक्नोलॉजी प्रदान करके और भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति में वृद्धि करके भारतीय सौर उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए Antaisolar की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।



भारत में सौर नवाचार और स्थिरता की सीमाओं को आगे बढ़ाने के प्रति Antaisolar और L&T की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाली सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजनाओं में, 294 MW की यह परियोजना भी जुड़ेगी। इस परियोजना के लिए, Antaisolar ने अपनी सरलता और दक्षता के लिए प्रसिद्ध और ट्रैकर स्थापना के लिए आवश्यक मानव-घंटों को अत्यंत कम कर सकने वाला सिंगल स्लू ड्राइव डिजाइन प्रस्तुत किया है। यह नवप्रवर्तनशील डिजाइन, गुणवत्ता और प्रदर्शन के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना कार्यान्वयन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए Antaisolar की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।


Antaisolar में व्यापार विकास के महाप्रबंधक - APAC & MEA, श्री Arabin Lama ने कहा, "Antaisolar की अत्याधुनिक ट्रैकर टेक्नोलॉजी ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण जलवायु एवं भूभागों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। L&T के साथ साझेदारी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा आकांक्षाओं को बढ़ावा देने तथा उच्चतम गुणवत्ता और दक्षता मानकों का पालन करने वाले प्रीमियम सौर समाधान प्रदान करने के हमारे प्रयास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


भारत में अपनी भौतिक उपस्थिति में विस्तार करने, अपने ग्राहकों के निकट पहुंचने, स्थानीय गतिशीलता को समझने और व्यक्तिगत सहायता प्रदान करने के लिए, Antaisolar ने भारत में एक नया बिक्री और सेवा केंद्र खोला है। नई दिल्ली के केंद्र में रणनीतिक स्थान के साथ, Antaisolar भारतीय बाजार में अपनी पहुंच में विस्तार करने तथा अपने संबंधों को और गहरा करने के लिए तैयार है। Antaisolar के आठ वैश्विक सेवा केंद्रों में से एक यह नया कार्यालय, Antaisolar की तकनीकी सहायता, समस्या निवारण और बिक्री के बाद सहायता सहित व्यापक समर्थन सेवाएं प्रदान करने की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे ग्राहक संतुष्टि और वफादारी सुनिश्चित होती है।


Antaisolar का परिचय


Antaisolar, डिजिटल इंटेलिजेंट PV माउंटिंग सिस्टम समाधानों में विशेषज्ञ ,का मुख्यालय ज़ियामेन, चीन में है। 2006 में स्थापित, Antaisolar में 120 से अधिक समर्पित तकनीकी विशेषज्ञों सहित लगभग 800 कर्मचारी हैं। वैश्विक उपस्थिति के साथ, Antaisolar ने शंघाई, ऑस्ट्रेलिया, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और कई अन्य देशों और क्षेत्रों में अपनी शाखाएं, सहायक कंपनियां और कार्यालय स्थापित किए हैं। 2023 के अंत तक, Antaisolar ने 33.2GW का संचयी PV माउंटिंग सिस्टम शिपमेंट हासिल करके जापानी बाजार, ऑस्ट्रेलिया वितरण बाजार, दक्षिण-पूर्व एशिया और अन्य बाजारों में अग्रणी स्थान हासिल कर लिया है।


संपर्क: Jean Zheng, jean.zheng@antaisolar.com 


फोटो -
https://mma.prnewswire.com/media/2438044/Antaisolar.jpg  />


View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/antaisolar--larsen--toubro-lt---294-mw--------302173232.html

Post a Comment

أحدث أقدم