~360 वन ऐसेट के नेतृत्व में, ऐरियो ने अपनी सीरीज बी फंडिंग को पूर्ण किया और वैश्विक विस्तार की योजनाओं की घोषणा की~


बेंगलुरु, भारत , 22 जुलाई, 2024 /PRNewswire/ -- ऐरियो, भारत की प्रमुख ड्रोन-आधारित बिज़नेस इंटेलिजेंस प्रोवाइडर ने सफलतापूर्वक रु.125 करोड़ की सीरीज़ बी फंडिंग राउंड को पूर्ण किया है, जिसका नेतृत्व 360 वन ऐसेट ने किया था। इस राउंड में लंबे समय से जुड़े हुए इन्वेस्टर्स स्टार्टअप एक्स सीड वेन्चर्स और नवम कैपिटल ने भी भाग लिया।



ऐरियो बड़े कैपिटल एसेट्स को प्रबंधित करने में मदद के लिए बिज़नेस इंटेलिजेंस सॉल्यूशंस प्रदान करता है। इसमें ड्रोन और AI-संचालित डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है। उनके सेक्टर-विशिष्ट सॉल्यूशंस खनन, इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी और ग्रामीण विकास, भूमि रिकार्ड्स और अन्य उपयोगों के लिए हैं, जिससे पिछले दो वर्षों में ऐरियो ने 400% आय बढ़ोतरी और बाजार में उच्च स्थान हासिल किया है।


ऐरियो के को-फाउंडर और सी.ई.ओ, विपुल सिंह ने कहा, "यह फंडिंग हमें कैपिटल एसेट मैनेजमेंट के लिए हमारे एरियल इंटेलिजेंस सोल्यूशंस का विस्तार करने में मदद करेगी। हमारी ड्रोन टेक्नोलॉजी और 360 वन ऐसेट की साझेदारी के साथ, हमारा लक्ष्य इस $10 बिलियन उद्योग में बदलाव लाना और बड़े पैमाने पर ग्लोबल प्रभाव बनाना है।"


ऐरियो के को-फाउंडर और सी.टी.ओ, सुहास बंशीवाला ने व्यक्त किया, "हमारा लक्ष्य ड्रोन निर्माण और डेटा एनालिटिक्स में लगातार नवाचार करना है। हम अपने ग्राहकों और शेरहोल्डर्स द्वारा दिखाए गए विश्वास से उत्साहित हैं और एक महत्त्वपूर्ण बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं।"


ऐरियो को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने श्रेष्ठ तीन इंफ्रा-टेक कम्पनीज़ में से एक घोषित किया है। कोल इण्डिया लिमिटेड (CIL) की डीजीकोल पहल के टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में, ऐरियो दुनिया के सबसे बड़े खदानों के लिए महत्वपूर्ण बिज़नेस इंटेलिजेंस प्रदान करता है।  इसका उद्देश्य उत्पादकता, कुशलता, सुरक्षा, और पर्यावरणीय अनुपालन में सुधार करना है। ऐरियो ने 2019 से टाटा स्टील के साथ मिलकर 27 से अधिक महत्वपूर्ण खदानों और स्टॉकयार्ड्स का डिजिटलीकरण  किया है। पिछले तीन वर्षों में, ऐरियो ने अनेक सफलताएं हासिल किए हैं, जिसमें स्वामित्व योजना के तहत 45,000 गांवों का मानचित्रण और डिजिटल इंडिया भूमि रिकार्ड्स मोर्डर्निज़ेशन प्रोग्राम (DILRMP) के लिए 50,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को पार किया गया है।


सीरीज़ बी फंडिंग ऐरियो के विकास में एक अहम् भूमिका निभाएगा। इसके अतिरिक्त, यह ऑटोमेशन  टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा देगा। उनका AI-संचालित ड्रोन डेटा एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म, ऑटोमेशन और डिजिटलीकरण में प्रगति ला सकता है। रणनीतिक साझेदारी, रिसर्च और नए समाधानों के साथ, ऐरियो विश्व के ड्रोन टेक्नोलॉजी क्षेत्र का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।


करन आहूजा, 360 वन ऐसेट के फंड मैनेजर ने कहा, "हम भारत के कमर्शियल ड्रोन टेक सेक्टर की उन्नति से बहुत खुश हैं। ऐरियो के साथ हमारी साझेदारी, उनके नवाचारों में हमारे विश्वास को दर्शाती है, और हम उनके सॉल्यूशंस को ग्लोबल स्तर तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।"


रवि ठाकुर, स्टार्टअप एक्स सीड के को-फाउंडिंग पार्टनर ने कहा, "ऐरियो ने शुरू से ही अत्याधुनिक सॉल्यूशंस प्रदान करके और ड्रोन इकोसिस्टम का निर्माण करके एक अहम् भूमिका निभाई है। हम उनके अगले बड़े विकास चरण में उनका समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं।"


ऐरियो के बारे में:


ऐरियो (पूर्व में आरव अनमैन्ड सिस्टम्स) की स्थापना 2013 में आई.आई.टी कानपुर में की गई थी। यह भारत का प्रमुख ड्रोन-आधारित बिज़नेस इंटेलिजेंस प्रदाता है, जो खनन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शहरी और ग्रामीण विकास, भूमि रिकार्ड्स आदि जैसे उद्योगों के लिए सॉल्यूशंस प्रदान करता है।ऐरिय को ओक्सानो कैपिटल, कारसेमवेन, थ्री वन फोर कैपिटल, ग्रो एक्स वेन्चर्स, 500 स्टार्टअप्स, और अशोक अटलूरी (ज़ेन टेक्नोलॉजीज़ के एम.डी) जैसे प्रमुख शुरुआती चरण के डीप टेक इन्वेस्टर्स का समर्थन प्राप्त है।


Photo: 
https://mma.prnewswire.com/media/2464648/Aereo.jpg /> Logo: 
https://mma.prnewswire.com/media/2464649/Aereo_Logo.jpg />

 



View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/--------------125----302202616.html

Post a Comment

और नया पुराने