* इंडस्ट्री हब 3 से 5 अगस्त, 2024 तक IEML, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-NCR, भारत में जैविक, कुदरती और बाजरा उद्योग को एक मंच पर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है
* खुदरा विक्रेता यहां जैविक कच्चे और प्रोसेस किए गए उत्पादों, जैव इन्‍पुट्स, प्राकृतिक जड़ी बूटियों, कॉस्मेटिक और बाजरा जैसी विविधताओं सहित 200+ प्रमुख प्रदर्शन ब्रांडों से जुड़ पाएंगे
* भारतीय जैविक उद्योग की निर्यात क्षमता 2032 तक 8.9 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंचने के कगार पर है – बायोफैच इंडिया में बाज़ार की हिस्सेदारी समझें




नई दिल्‍ली, 18 जुलाई, 2024 /PRNewswire/ -- नूर्नबर्ग मेस्‍से और APEDA (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, बायोफैच इंडिया 2024 नेचुरल एक्सपो इंडिया और मिलेट्स इंडिया के साथ मिलकर जैविक, प्राकृतिक और बाजरा उत्पादन की स्थिति फिर से समझने को तैयार है, जो उद्योग के भविष्य को आकार देने का वादा करने वाले रुझानों और इनोवेशन्‍स को जन्म देता है।



प्रदर्शनी को प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्‍टेकहोल्‍डर्स – ICCOA (इंटरनेशनल कॉम्पटेन्स सेंटर ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर), IFOAM (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर मूवमेंट), OFAI (ऑर्गेनिक फार्मर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया), AIOI (एसोसिएशन ऑफ द इंडियन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज), एसोसिएशन ऑफ हर्बल एंड न्यूट्रास्यूटिकल मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इंडिया (AHNMI), और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च (IIMR) का समर्थन प्राप्त है। विज़ि‍टर्स यहां प्रदर्शन किए गए उत्पादों की एक विविध रेंज, एक आकर्षक ज्ञान कार्यक्रम, व्यापार में हिस्‍सेदारी, नेटवर्किंग के अवसरों और विशेष झलकियों पर एक नज़र डाल सकते हैं।


नूर्नबर्ग मेस्‍से इंडिया की प्रबंध निदेशक और बोर्ड की अध्यक्ष सोनिया पराशर ने कहा, "2023-24 में, भारत का जैविक खाद्य निर्यात लगभग 494.80 मिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच गया, जो टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों के लिए बढ़ती जागरूकता और प्राथमिकता दर्शाता है, और भारत को दुनिया के जैविक बाज़ार में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में स्थान देता है।"


200+ प्रदर्शित ब्रांड के साथ जुड़ें 


बायोफैच इंडिया 2024 में, उपस्थित लोग विविध प्रकार के उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करने वाले 200 से अधिक प्रदर्शन ब्रांडों के साथ जुड़ सकते हैं। जैविक कच्चे और प्रोसेस किए गए उत्पादों, प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन, बाजरा अपनी आधुनिक विविधताओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ जैविक इनपुट से पैकेजिंग और ट्रेसेबिलिटी समाधान तक सेवाओं की खोज करें। विज़ि‍टर्स यहां नवीनतम उत्पादों, इनोवेशन्‍स और टिकाऊ पद्धतियों का पता लगा सकते हैं, नेटवर्किंग और व्यावसायिक सहयोग के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान कर सकते हैं।


कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के अध्यक्ष अभिषेक देव ने कहा, "भारत की विशाल कृषि विविधता, जैविक खाद्य उत्पादों की बढ़ती उपभोक्ता मांग के साथ-साथ स्वास्थ्य के बारे में बढ़ती जागरूकता के कारण भारतीय जैविक उत्पादों में अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के बड़े हिस्से पर कब्जा करने की अपार क्षमता है।"


प्रदर्शनी की प्रमुख झलकियां


जैविक और कुदरती ब्रांडों के लिए व्हाइट-लेबलिंग: यहां वे ब्रांड एक्सप्लोर कर सकते हैं, प्रेरणा ले सकते हैं और रेडी-टू-सेल, पैकेज्ड उत्पादों का स्रोत प्राप्‍त कर सकते हैं, जिन्हें अपनी नवीनतम उत्पाद श्रृंखला के रूप में लॉन्च करने से पहले केवल अपने लोगो की आवश्यकता होती है।


नए चलन का पंडाल: इसकी असाधारण विशेषताओं में से एक कुदरत का नया और वर्तमान है, जो नवीनतम उद्योग रुझानों का अनावरण करने के लिए समर्पित एक पंडाल है। इस वर्ष, मुख्‍य जोर इन तीन प्रमुख चलन पर किया गया है: सुपरफूड्स और सामग्री, अचूक खेती और स्‍वच्‍छ सुंदरता। यह पंडाल ऐसे नये उत्पाद प्रदर्शित करेगा जो इन रुझानों के साथ-साथ चलते हैं, और जैविक और कुदरती उत्पादों के बाज़ार की भविष्य की दिशा की अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।


उम्‍दा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम: यह प्रदर्शनी वैश्विक उद्योग विशेषज्ञों की विशेषता वाला एक मज़बूत सम्मेलन कार्यक्रम प्रदान करती है। प्रतिभागी इसमें जैविक खेती और टिकाऊ पद्धतियों में वर्तमान चुनौतियों और भविष्य के चलन पर चर्चा करने वाले सत्रों के माध्यम से अनमोल अंतर्दृष्टि प्राप्‍त कर सकते हैं।


किसानों का बाज़ार और किसानों का ट्रैक: ऑर्गेनिक फार्मिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (OFAI) द्वारा जैविक और कुदरती खेती के विषय पर केंद्रित और विशेषज्ञता के साथ आयोजित।


यहां पर विज़ि‍टर्स आधिकारिक ऐप 'N-GAGE' डाउनलोड कर सकते हैं, जो निर्बाध नेविगेशन, प्रदर्शक खोज और B2B बैठकों के शेड्यूलिंग की सुविधा प्रदान करता है, जिससे सभी सहभागियों को अच्‍छा अनुभव मिल सकता है।


अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें – www.biofach-india.com


बायोफैच वर्ल्‍ड के बारे में


बायोफैच वर्ल्‍ड में अग्रणी प्रदर्शनियां दुनिया के 8 प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय मांग के साथ जैविक बाज़ारों को जोड़ती हैं - और सभी जगह एक साथ क्षेत्रीय बाज़ारों के विकास को बढ़ावा देती हैं। वे आपूर्ति और मांग, कच्चे माल और सुविधा उत्पादों, निर्माताओं और खरीदारों के साथ-साथ राजनीति और मीडिया के लिए बैठक स्थल हैं।


नूर्नबर्ग मेस्‍से के बारे में


नूर्नबर्ग मेस्‍से दुनिया की 15 सबसे बड़ी प्रदर्शनी कंपनियों में से एक है। हम नूर्नबर्ग प्रदर्शनी केंद्र और दुनिया भर में उन क्षेत्रों में व्यापार मेलों का आयोजन करते हैं जिनमें भवन एवं निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सुरक्षा, प्रक्रिया प्रौद्योगिकी, खुदरा एवं उपभोक्ता सामान और सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजन शामिल हैं। नूर्नबर्ग मेस्‍से समूह चीन, उत्तरी अमेरिका, ब्राजील, इटली, भारत, ऑस्ट्रिया और ग्रीस (फोरम S.A) में सहायक कंपनियों के साथ मौजूद है; जिसका लगभग 51 प्रतिनिधि एजेंसियों का एक नेटवर्क 116 से अधिक देशों में सक्रिय हैं। नूर्नबर्ग मेस्‍से समूह के लिए भारतीय प्रतिनिधि के रूप में, हम विभिन्न कार्यक्षेत्रों में प्रदर्शनियों का आयोजन करके वैश्विक बाज़ारों में और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को भारतीय बाज़ार में अपने व्यापार का विस्तार करने में भारतीय कंपनियों की सहायता और समर्थन करते हैं।


अधि‍क जानकारी के लि‍ए, कृपया संपर्क करें:
प्रदर्शनी 
प्रि‍या शर्मा
ई-मेल: Priya.sharma@nm-india.com
फोन: +91 11 4716 8830


वीडियो: 
https://www.youtube.com/watch?v=X3BH5d0RhMI /> फोटो: 
https://mma.prnewswire.com/media/2462454/BIOFACH_INDIA_2024.jpg />

 


 



View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/-----2024-----------------302200554.html

Post a Comment

और नया पुराने