नई दिल्ली, 25 जुलाई, 2024 /PRNewswire/ -- 18 जुलाई, 2024, नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अग्रणी वैश्विक PV इन्वर्टर और ऊर्जा भंडारण प्रणाली प्रदाता Sungrow ने 850 MW इन्वर्टर की आपूर्ति के लिए Hero Group की नवीकरणीय ऊर्जा शाखा Hero Future Energies (HFE) के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारत के विकासशील स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में इसकी उल्लेखनीय उपस्थिति का विस्तार हुआ। भारत में स्थित अनेक HFE परियोजनाओं को इन्वर्टर समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे।



यह समझौता कम-कार्बन वाले भविष्य की दिशा में काम करने के दोनों कंपनियों के साझा संकल्प को दर्शाता है। समझौते के तहत, Sungrow अपने बेंगलुरु कारखाने से नवीनतम 1500V इन्वर्टर समाधानों की आपूर्ति करेगा, जिसमें परियोजनाओं के लिए अनुकूलित LCOE को सक्षम करते हुए IP 65-रेटेड डिज़ाइन की सुविधा होगी। ये समाधान रेगिस्तान जैसी कठिन परिस्थितियों वाली परियोजनाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। उद्योग-अग्रणी सुरक्षा क्षमता और स्मार्ट फोर्स्ड एयर-कूलिंग टेक्नोलॉजी के कारण, ये समाधान मौसम की खराब स्थिति में भी बिना किसी बाधा के काम कर सकते हैं।


Sungrow India के कंट्री प्रमुख, Mr. Sunil Badesra ने कहा कि कंपनी "सभी के लिए स्वच्छ ऊर्जा" के साथ-साथ नवप्रवर्तनशील समाधानों को अपना मिशन मानती है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी इस अनुबंध को हासिल करने से बहुत उत्साहित है और HFE के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। "Sungrow की HFE के साथ पांच वर्षों से अधिक समय से दीर्घकालिक साझेदारी है। Mr. Badesra ने कहा, "हम Hero Future Energies से प्राप्त निरंतर विश्वास और समर्थन के लिए आभारी हैं और इस शीर्ष इकाई के साथ उनकी भावी परियोजनाओं पर पुन: काम करने में प्रसन्न हैं, जिससे पूरे देश में स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में तेजी लाने की हमारी प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।"


Sungrow का परिचय


Sungrow Power Supply Co., Ltd. ("Sungrow") एक वैश्विक अग्रणी PV इन्वर्टर और ESS प्रदाता है, जिसके पास दिसंबर 2023 तक पूरे विश्व में 515 GW से अधिक पॉवर इलेक्ट्रॉनिक कन्वर्टर्स स्थापित हैं। University Professor Cao Renxian द्वारा 1997 में स्थापित, Sungrow सौर इन्वर्टर के अनुसंधान और विकास में अग्रणी है, जिसके पास उद्योग में सबसे बड़ी समर्पित R&D टीम और उपयोगिता-पैमाने, वाणिज्यिक और औद्योगिक, और आवासीय एप्लिकेशनों के लिए PV इन्वर्टर समाधान और ESS प्रदान करने में सक्षम व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो की उपलब्धता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त फ्लोटिंग PV प्लांट समाधान, NEV ड्राइविंग समाधान, EV चार्जिंग समाधान और नवीकरणीय हाइड्रोजन उत्पादन सिस्टम हैं। PV क्षेत्र में 27 साल के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, Sungrow के उत्पाद पूरे विश्व के 170 से अधिक देशों को ऊर्जा उपलब्ध करवाते हैं। Sungrow के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.sungrowpower.com पर जाएं।


Hero Future Energies का परिचय


Hero Future Energies (HFE) भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक, Hero Group की अक्षय ऊर्जा शाखा है। 2012 में स्थापित HFE के पास भारत, यूक्रेन और वियतनाम में 4.5 GW की अक्षय ऊर्जा परिसंपत्तियों का वैश्विक पोर्टफोलियो है, जिसमें परिचालन और निर्माणाधीन दोनों परियोजनाएं सम्मिलित हैं। HFE की उपरोक्त भौगोलिक क्षेत्रों के साथ-साथ UK और बांग्लादेश में 2 GW की अन्य परियोजनाएं भी पाइपलाइन में हैं। पारंपरिक पवन और सौर PV परिसंपत्तियों के अतिरिक्त, पोर्टफोलियो में हाइब्रिड पावर, पीक-पावर, फर्म डिस्पैचेबल पॉवर जैसी उन्नत उच्च CUF परियोजनाएं और ऊर्जा भंडारण, ग्रीन हाइड्रोजन तथा इनके डेरिवेटिव टेक्नोलॉजी की उभरती परियोजनाएं हैं। HFE रसायन, रिफाइनिंग, विनिर्माण, इस्पात, सीमेंट, परिवहन आदि जैसे कठिन क्षेत्रों में अपने शुद्ध-शून्य यात्रा शुरू करने वाले C&I साझेदारों के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी को International Finance Corporation (IFC) और KKR जैसे अग्रणी वैश्विक निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।


फ़ोटो - 
https://mma.prnewswire.com/media/2464244/Sungrow_Power.jpg /> लोगो -
https://mma.prnewswire.com/media/1344575/Logo.jpg />


View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/sungrow----hero-future-energies---850-mw--------302206402.html

Post a Comment

أحدث أقدم