समेकित आय: EBIDTA 39% तक, PBT 36% तक, और संचयी PAT रु. 1703.17 लाख मुम्बई, भारत, 11 फरवरी, 2022 /PRNewswire/ -- La Tim Metal & Industries (BSE: LATIMMETAL) (स्क्रिप्ट कोड # 505693), जो कि फ्लैट इस्पात के कारोबार में 1987 से सूचीबद्ध एक कंपनी है और कलर कोटेड स्टील शीटों का कारोबार करती है, इसने वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही (Q3) में भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। समेकित आय: EBIDTA 39% तक, PBT 36% तक, और संचयी PAT रु. 1703.17 लाख रहा है। La Tim Metal and Industries Limited (Drillco Metal Carbides Limited के नाम से पूर्वज्ञात) मुम्बई स्थित BSE सूचीबद्ध कंपनी है जो 28 जनवरी, 1975 को निगमित हुई थी और 22 अगस्त, 1975 को यह पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनी। वर्ष 2010 में Mr. Rahul Timbadia और उनके परिवार के सदस्यों ने कंपनी का अधिग्रहण किया जो अब कंपनी के वर्तमान प्रवर्तक हैं। कंपनी मुख्य रूप से कलर कोटेड स्टील शीटों और प्रोफाइल शीटों के उत्पादन और बिक्री का कारोबार करती है। कंपनी की विशेषज्ञता, संपूर्ण समाधान उपलब्ध कराने में निहित है जिनमें, ग्राहकों की अपेक्षित विशिष्टयों के अनुरूप उत्पादों का निर्माण करना शामिल है। सही आवश्यकता के लिए सही कीमत में सही उत्पाद प्रदान करना इसका ध्येय है। इसके परिणामस्वरूप भारत में प्रमुख ग्राहकों से घनिष्ठ संबंध स्थापित हुए हैं। La Tim Metal & Industries भारत के बढ़ते इस्पात उद्योग का अंग है जो देश के औद्योगिक विकास से सीधे तौर पर संबंधित है और कंपनी ने लगातार अच्छी राजस्व बढ़ोत्तरी प्रदर्शित की है। वृद्धि के प्रेरकों में निम्न शामिल हैं: रंगों के नए शेड्‌स का लगातार विकास, और मूल्य संवर्धन के भाग के तौर पर छोटे उपयोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करना। इस्पात पर फूल, लकड़ी, मार्बल आदि के अपेक्षाकृत नए डिज़ाइन विकसित करना, जिसमें प्रतिस्पर्धा बहुत कम है। लॉजिस्टिकल लाभ और इसके परिणामस्वरूप मूल्य संवर्धन का लाभ उठाने के लिए, उत्पादन आधारित कंपनी बनने के बजाय दक्षिण भारतीय बाज़ार के लिए तैयार उत्पादों का आयात करना। रणनीतिक दूरदर्शी नज़रिए में यह शामिल है: प्रतिनिधित्व रहित क्षेत्रों में भौगोलिक विस्तार। रणनीतिक क्षेत्रों में औद्योगिक पार्कों का विकास, जो कि समय की मांग है। ग्रुप की एक विश्वसनीय छवि तैयार करना और इसे सुदृढ़ बनाना। भावी संभावनाएं: "तीसरी तिमाही में इस्पात की कीमत नीचे की ओर गई है। अब यह स्थिर है और हम इसे एक लाभकारी स्थिति के रूप में देखते हैं। कीमतें निचले स्तर पर पहुंच जाने के बाद ये केवल एक ही दिशा में बढ़ सकेंगी। अगर इनमें बढ़ोत्तरी नहीं भी होती है, तो भी कीमतें स्थिर रहना हमारे जैसे सेकेंडरी मैन्युफैक्चरर्स के लिए बड़ा फायदा है क्योंकि हमारा मुनाफा कलरिंग द्वारा मूल्य संवर्धन, तथा विविध खरीदारों की ज़रूरतों के मुताबिक उनको सेवाएं देने से आता है। एक तरह से, सीमित उत्पादन के साथ हम विशेषज्ञ हैं और कस्टमाइजेशन की ज़रूरत वालों को सेवाएं प्रदान करते हैं।" "हमें इस वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही में मांग और कीमत में कुछ रिकवरी होने और इसके फलस्वरूप स्थिरता की उम्मीद है, लेकिन अगले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में, मानसून से पहले भारी मांग के साथ कीमतों में वृद्धि का रूझान रहेगा क्योंकि रूफिंग और अन्य संबंधित उपयोग, हमारे उत्पाद की एक मुख्य उपयोगिता है।," ऐसा Mr. Rahul Timbadia ने बताया। इसके अलावा, हाल के बजट ने भी इन्फ्रास्ट्रक्चर की वृद्धि को बल दिया है, जिसमें इस्पात उद्योग सबसे प्रमुख लाभार्थी है। La Tim Group के बारे में La Tim Steel कलर कोटेड स्टील शीटों का आयात और व्यापार करती है। उमरगांव, गुजरात में एक उत्पादन इकाई भी इसके स्वामित्व और संचालन में है। La Tim Group रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी के व्यवसाय में भी है। इसकी रियल एस्टेट शाखा, 'La Tim Lifestyle & Resorts', ने पनवेल और इसके आस-पास के क्षेत्रों से जमीन का व्यापार और रियल एस्टेट विकास शुरू किया था। इस समय La Tim के पास 1000 एकड़ से अधिक का भूमि बैंक है जो खोपोली पाली रोड (स्टेट हाईवे 92) के आस-पास विस्तृत है जो कि मुम्बई से लगभग 90 किमी और पुणे से 95 किमी की दूरी पर है। इसकी कुछ वर्तमान परियोजनाओं में Samruddhi Farms – एक कम्युनिटी फार्मिंग कार्यक्रम, Vasudha Estate – NA भूखंड, Vasudha Orchard – कृषि भूखंड, Vasudha Waters – प्री-फैब होम्स, और नई लॉन्च की गई सेरेनिटी टू (Serenity Two) शामिल हैं। La Tim Hospitality में जाना-माना 'SAJ Resorts' ब्रांड शामिल है, जिसके होटल महाबलेश्वर और मालशेज घाट जैसे लोकप्रिय स्थानों पर स्थित हैं और यह नागपुर से 95 किमी दूर पेंच बाघ अभ्यारण्य में भी आगामी होटल विकसित कर रहा है। इसके अलावा, यह गोवा में फाइन डाइनिंग रेस्टोरेन्ट्‌स का संचालन करता है। PDF का लिंक: https://mma.prnewswire.com/media/1744713/3438702.pdf लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1689538/La_Tim_Metal_Industries_Logo.jpg     

Post a Comment

أحدث أقدم