नोएडा, भारत, 20 जुलाई, 2022 /PRNewswire/ -- CFOSE (भारत का अंतर्राष्ट्रीय साइकिल, फिटनेस और आउटडोर एक्सपो) के 13वें संस्करण का आयोजन 2 - 4 सितम्बर 2022 के दौरान इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली NCR में किया जाएगा। Annex Media द्वारा NuernbergMesse India के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम, भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने के लिए तैयार है। भारत, विश्व में साइकिलों का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है और दशकीय उच्च मांग वृद्धि देखी गई है। इस उद्योग में वैश्विक उछाल को देखते हुए बाइक और संबंधित पुरजों के निर्माता, बढ़ती मांग पूरी करने तथा और भी किफायती बनाने के लिए सप्लाई चेन को नए सिरे से व्यवस्थित कर रहे हैं। इस समय भारत में 100+ अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड हैं और इस उद्योग में 2030 तक 1.3 बिलियन USD से 3.5 बिलियन USD तक तीन गुने वृद्धि की संभावनाएं हैं। भारत में यात्राएं, व्यायाम/फिटनेस, और मनोरंजन गतिविधियों के क्षेत्रों में अवसरों के साथ इलेक्ट्रिक साइकिलों (ई-बाइक) बाज़ार का भविष्य उज्ज्वल प्रतीत होता है। 2020 में भारत में ई-साइकिल बाज़ार का मूल्य $1.02 मिलियन था और यह 2026 तक दोगुना बढ़कर $2.08 मिलियन हो जाने की उम्मीद है, जो पूर्वानुमान अवधि (2021-2026) के दौरान 12.69 प्रतिशत CAGR दर्शाता है। साइकिल उद्योग के लिए नेटवर्किंग, नए डीलरों और खरीदारों से मिलने तथा नए रूझानों और नवप्रवर्तनों का अवलोकन करने के लिए CFOSE सबसे केंद्रित प्लेटफार्म है। ठोस वृद्धि पथ पर अग्रसर तथा आने वाले वर्षों में कई गुने वृद्धि की संभावना वाले इस उद्योग के लिए मूल्य सृजित करना इस कार्यक्रम का लक्ष्य है। भारतीय इंजीनियरिंग/अभियंत्रण निर्यात संवर्धन परिषद, जो कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए व्यापार और निवेश संवर्धन संगठन है, यह CFOSE में व्यापारिक साझेदारों के रूप में विदेशी खरीदारों से प्रदर्शनीकर्ताओं की B2B मीटिंगों के लिए सुविधा प्रदान करेगा। CFOSE वर्तमान पुर्जा निर्माता SME के लिए वैश्विक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा, जो मोटे तौर पर अनौपचारिक और असंगठित हैं और पारंपरिक तथा मुख्यतः मानवीय श्रम आधारित तकनीक का उपयोग करते हैं। इन निर्माताओं को विशेष कम्पोनेन्ट्‌स, ऑटोमेशन और अत्याधुनिक उत्पादन तकनीक का समुचित उपयोग करने में अभी समस्याएं आ रही हैं। यह कार्यक्रम एक मिलन स्थल की तरह होगा जहां भविष्य की तकनीकों पर चर्चा की जा सकेगी। CFOSE CURTAIN RAISER का हाल ही में 17 जून 2022 को पार्क प्लाजा होटल, लुधियाना में आयोजन किया गया था जिसमें धारणीय गतिशीलता के भविष्य और निर्माताओं तथा डीलरों, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों, तथा सबसे महत्त्वपूर्ण रूप में पूरे साइकिल उद्योग क्षेत्र को जोड़ने वाले औद्योगिक संकलक CFOSE की भूमिका पर चर्चा की गई। इस आयोजन में साइकिल व पुरजों के जाने-माने ब्रांडों का प्रतिनिधित्व करने वाले अनुभवी औद्योगिक लोगों ने भाग लिया था। इस अवसर पर Mr. Pradeep K Aggarwal, डिप्टी रीजनल चेयरमैन, बाइसिकिल पैनल चेयरमैन, इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार; Mr. Gurmeet Singh Kular, प्रेसिडेंट, Federation of Industrial and Commercial Organization (FICO); Mr. Manjinder Singh Sachdeva, प्रेसिडेंट, बाइसिकिल रिसर्च एंड डेवेलपमेन्ट आर्गनाइजेशन; Mr. Upkar Singh Ahuja, प्रेसिडेंट, चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल अंडरटेकिंग्स, ने भाग लिया जिन्होंने भारत में साइकिल और पुरर्जों के उद्योगों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्‌दों और इस उद्योग क्षेत्र की वृद्धि की संभावनाओं पर बात की। पुनर्संरचित वैश्विक सप्लाई चेन में भारत के महत्त्व को रेखांकित करने के साथ उन्होंने अनुसंधान तथा विकास एवं बाज़ार जागरूकता में उद्योग द्वारा निवेश किए जाने की ज़रूरत को भी रेखांकित किया ताकि इस सेक्टर को और भी अधिक ऊंचाईयों पर पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, Sonia Prashar, मैनेजिंग डायरेक्टर और बोर्ड अध्यक्ष, NuernbergMesse India ने कहा कि, "दिल्ली NCR में 2022 में और लुधियाना में 2023 में CFOSE हमें प्रासंगिक, केंद्रित प्लेटफार्म बनाने में सक्षम बनाएगा जो साइकिल उद्योग के वैश्विक मानचित्र पर भारत को प्रमुख स्थान दिलाने के लिए कटिबद्ध औद्योगिक अग्रणियों के समुदाय को सशक्त बनाएगा। दिल्ली NCR में पहली बार यह कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए हम रोमांचित हैं जहां एक वृद्धिशील बाज़ार में खोजबीन करने की संभावनाओं के साथ अखिल भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विजिटरों की आसान पहुंच है। भारत के एक प्रमुख प्रदर्शनी आयोजक के रूप में हम सदैव ऐसे विषयों से जुड़ते और उन्हें चुनते हैं जो भारत की वृद्धि की गाथा परिलक्षित करते हैं। भारत में गतिशीलता को आकार देने में साइकिल उद्योग की निरंतर एक महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है और आने वाले वर्षों में इसके महत्त्वपूर्ण प्रभाव के और बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए हमारा Annex Media से गठबंधन बहुत सामयिक है और हमें आशा है कि दोनों संगठनों की सम्मिलित शक्ति इस प्रदर्शनी को और भी प्रभावी ढंग से अधिक ऊंचाइयों तक ले जा सकेगी।" Surinder Brar, डायरेक्टर, Annex Media Marketing Network ने साइकिल उद्योग के भविष्य को लेकर पूरा आत्मविश्वास जताया। उन्होंने कहा कि, "उद्योग की वृद्धि के साथ तालमेल में CFOSE ने पिछले कुछ वर्षों में महत्त्वपूर्ण ढंग से वृद्धि हासिल की है और 2022 इस कार्यक्रम के लिए एक महत्त्वपूर्ण अध्याय होगा। NuernbergMesse India के साथ हमारा गठबंधन, हमारी प्रदर्शनी का दायरा और प्रभाव बढ़ाएगा और हमें विश्वास है कि साथ मिलकर हम अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकेंगे।" CFOSE के आगामी संस्करण ग्रेटर नोएडा में (IEML, 2 – 4 सितम्बर, 2022) और लुधियाना, पंजाब में (Punjab Agriculture University, 3 – 5, फरवरी 2023) को आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां देखें: https://www.cfoseindia.com NuernbergMesse India के बारे में: NuernbergMesse विश्व की 15 सबसे बड़ी ट्रेड फेयर कंपनियों में से एक है। Nuernberg की लोकेशन पर तथा विश्वस्तर पर इसके पोर्टफोलियो में लगभग 120 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर और कांग्रेस शामिल हैं। कर्मचारियों, उनके विचारों और उत्पादों ने NürnbergMesse को विश्वस्तर पर सफल ट्रेड फेयर कंपनी बनाया है। हर साल लगभग 35,000 प्रदर्शनीकर्ता (अंतर्राष्ट्रीय हिस्सेदारी: 44%) और लगभग 1.5 मिलियन विजिटर्स (ट्रेड विजिटर्स की अंतर्राष्ट्रीय हिस्सेदारी: 26%) NürnbergMesse Group के स्वामित्व, साझेदारी और गेस्ट उपस्थिति वाले कार्यक्रमों में भाग लेते हैं जो चीन, उत्तरी अमेरिका, ब्राजील, इटली, भारत, ऑस्ट्रिया और ग्रीस (फोरम S.A) में सहायक कंपनियों के सहयोग से पेश किए जाते हैं। विश्वस्तर पर NürnbergMesse Group के नेटवर्क में लगभग 51 प्रतिनिधि एजेंसियां हैं जो 116 से अधिक देशों में सक्रिय हैं। NürnbergMesse Group के भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हम भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाज़ारों में तथा अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को भारतीय बाज़ार में उनके कारोबार फैलाने में सहायता और सहयोग प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी के लिए संपर्क करें:  Kamal Bhardwaj डायरेक्टर टेलीफोन: +91 11 47168839 ईमेल: kamal.bhardwaj@nm-india.com लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1861052/CFOSE_NuernbergMesse_India.jpg

Post a Comment

और नया पुराने