पुणे, भारत, 6 जुलाई, 2022 /PRNewswire/ -- प्रमुख सॉफ्टवेयर एश्योरेंस प्रदाता TTC को पुणे, भारत में नया कार्यालय खोलते हुए अपने विस्तार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। TTC के मौजूदा शुरुआती कार्यालय अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में हैं। नए कार्यालय का नेतृत्व फिलिप सैमुअल करेंगे, जिन्हें TTC India का सीईओ नियुक्त किया गया है। फिलिप अनुभवी प्रौद्योगिकी प्रबंधन पेशेवर हैं, जिन्हें भारत में परिचालन स्थापित करने और इनक्यूबेट करने का अनुभव है। फिलिप को विभिन्न भूमिकाओं में 20 से अधिक साल का अनुभव है, हाल ही तक वे संधाता टेक्नोलॉजीज में क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक (APAC) थे। TTC के संस्थापक व निदेशक प्रौद्योगिकी ग्रांट बोरी ने कहा, "हम भारत में TTC की शुरुआत करते हुए अति उत्साहित हैं।" "यह हमारे संगठन के विकास और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में परीक्षण सेवाएं सफलतापूर्वक प्रदान करने की हमारी क्षमता का स्पष्ट नमूना है। फिलिप के इस पद पर आने से, निश्चित रूप से वह विकास होगा जिसकी हम उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि उनके पास इस भूमिका को सफल बनाने के लिए आवश्यक प्रबल प्रेरणा, कौशल और दूरदर्शिता है।" "TTC की भारत यात्रा ब्रिटेन व पश्चिम एशिया में हमारे सफल विस्तार के बाद अगला तार्किक कदम है। हमारे विशाल अनुभव और ज्ञान के साथ, TTC India हमारे ग्राहकों को सफलता के नए स्तर हासिल करने में मदद करने के लिए सॉफ्टवेयर परीक्षण उद्योग के सबसे अच्छे और प्रतिभाशाली लोगों को एक साथ लाएगी।" फिलिप ने कहा। TTC Global के बारे में  TTC प्रमुख वैश्विक सॉफ्टवेयर एश्योरेंस प्रदाता है जो संगठनों को अपने प्रौद्योगिकी प्रदान करने के तरीके बदलने में मदद पर ध्यान केंद्रित करती है। हमारे पास डिलीवरी क्षेत्रों की विस्तृत रेंज में क्षमताएं हैं जो हमारे ग्राहकों को जोखिम और लागत को कम करते हुए प्रौद्योगिकी विकास की गति व गुणवत्ता बढ़ाने में सक्षम बनाती हैं। TTC की स्थापना 2004 में एक परीक्षण भागीदार के रूप में की गई थी जो वैश्विक शिक्षा और सर्वोत्तम प्रथाओं को धारण कर सके और उन्हें स्थानीय रूप से उपयुक्त तरीके से डिलीवर कर सके। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अमेरिका और यूरोप में कार्यालयों के साथ तीव्र विकास के अठारह साल और दुनिया के कुछ सबसे बड़े संगठनों के साथ मजबूत साझेदारी, यह आज भी TTC का उद्देश्य है। और अधिक जानकारी के लिए, देखें: https://www.ttcglobal.com/. मीडिया संपर्कं: Kim Conway, marketing@ttcglobal.com

Post a Comment

और नया पुराने