एक पीढ़ी में दृष्टिदोष को खत्म करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण के साथ विविध विशेषज्ञता लाना  डलास, 12 जुलाई, 2022 /PRNewswire/ -- Vision Impact Institute ने OneSight EssilorLuxottica Foundation में शामिल होने की घोषणा की। इसके वर्तमान कर्मचारी और संपत्तियां OneSight EssilorLuxottica Foundation के एडवोकेसी और ग्लोबल पार्टनरशिप फोकस क्षेत्र का निर्माण करेंगी, जिसका उद्देश्य एक पूरी पीढ़ी में दृष्टि दोष को दूर करना है। यह संयोजन दोनों संगठनों के सर्वश्रेष्ठ पहलुओं को एकसाथ लाता है। Vision Impact Institute के वर्तमान वैश्विक कार्यकारी निदेशक, क्रिस्टन ग्रॉस कहते हैं, "एक ऐसी दुनिया बनाने की हमारी प्रतिबद्धता जहां हर कोई अच्छी तरह से देख सके, के लिए इससे बेहतर मेल नहीं हो सकता।" "Vision Impact Institute के ज्ञान और उसकी एडवोकेसी विशेषज्ञता को OneSight EssilorLuxottica Foundation में शामिल करने से प्रभाव सामूहिक रूप से उस स्तर तक बढ़ेगा जो हम स्वतंत्र रूप से हासिल नहीं कर सकते थे।" "एक पूरी पीढ़ी में दृष्टि दोष को खत्म करने के हमारे लक्ष्य के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होगी," EssilorLuxottica के मिशन प्रमुख व OneSight EssilorLuxottica Foundation के हेड अनुराग हंस ने कहा। "पिछले कुछ वर्षों में Vision Impact Institute ने साबित कर दिया है कि साक्ष्य-आधारित एडवोकेसी और रणनीतिक साझेदारी बेहतर दृष्टि (good vision) के लिए माहौल बनाने व लीडर्स को कार्रवाई के लिए तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जनता अच्छी तरह से देख सके। हम अपने लिए तय लक्ष्य – सभी के लिए अच्छी दृष्टि, तक एक साथ पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण प्रगति की आशा करते हैं।"  Vision Impact Institute का 700+ शोध अध्ययनों व रिपोर्ट, संपत्ति व सामग्री का मौजूदा शोध डेटाबेस यहां उपलब्ध है https://onesight.essilorluxottica.com/our-work. OneSight EssilorLuxottica Foundation के बारे में  OneSight EssilorLuxottica Foundation (पूववर्ती Essilor Social Impact) फ्रांसीसी पंजीकृत धर्मार्थ संगठन (बंदोबस्ती निधि) है जो पूरी पीढ़ी में दृष्टि दोष को खत्म करने के लिए EssilorLuxottica की प्रतिबद्धता और मूल्यों को दर्शाता है। EssilorLuxottica के परोपकारी, एडवोकेसी कार्यों और निवेश, जिसमें शामिल हैं: Vision for Life, उत्तरी अमेरिका, भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और चीन में Essilor Vision Foundation, इटली में Fondazione Salmoiraghi & Viganò के साथ-साथ कंपनी के दीर्घकालिक वैश्विक साझेदार OneSight और Vision Impact Institute, को एक साथ लाने के लिए इसे 2022 में रीब्रांड किया गया था। इसका मुख्यालय 147 rue de Paris, 94220 Charenton-Le-Pont, फ्रांस में है। https://onesight.essilorluxottica.com/ संपर्क: Andrea Kirsten-Coleman ग्लोबल कम्युनिकेशन मैनेजर andrea.kirsten@visionimpactinstitute.org लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/832635/Vision_Impact_Institute_Logo.jpg लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1856723/OSEL_Foundation_Logo.jpg 

Post a Comment

और नया पुराने