पुणे, भारत, 8 अगस्त, 2022 /PRNewswire/ -- Panchshil Realty जो कि भारत की एक अग्रणी लग्जरी रियल एस्टेट डेवेलपर है, ने आज घोषणा की कि यह Ms. Baljeet Kaur—जो कि एक प्रतिष्ठित पर्वतारोही हैं—की अगले साहसिक यात्रा को प्रायोजित करेगी, जिसके अंतर्गत 5 पर्वत चोटियों को फतह किया जाना है।  उनकी यात्रा का शुरुआती पूर्वतैयारी का चरण 5 अगस्त, 2022 को माउंट नन से शुरू होगा और 5 सितम्बर 2022 तक चलेगा। वास्तविक यात्रा 7 सितम्बर 2022 से शुरू होगी और 15 नवम्बर, 2022 तक चलेगी। नेपाल की निम्नलिखित विविध पर्वत चोटियों को इस यात्रा में शामिल किया गया है: * माउंट मनास्लू पर 8000m तक बिना ऑक्सीजन के चढ़ाई * माउंट धौलागिरी पर 8000m तक बिना ऑक्सीजन के चढ़ाई * तीसरे चरण में माउंट चो ओयू पर 8000m तक पर्वतारोहण किया जाएगा * माउंट शीशपांगमा पर 8000m तक दुष्कर चढ़ाई भी इस यात्रा का अंतिम से पहला भाग होगी * और अंत में माउंट अमा डबलम पर 6800m तक पर्वतारोहण किया जाएगा जो कि एक बहुत तकनीकी पर्वतचोटी है एक माह के अंदर 5 पर्वत चोटियों-माउंट एवरेस्ट, अन्नपूर्णा, कंचनजंगा, माउंट लोत्से और माउंट मकालू पर आठ हजार मीटर तक चढ़ाई पूरी करने के बाद दूसरे सेट में 5 चोटियों पर चढ़ाई करने की Baljeet की योजना के पूर्व यह सहयोग किया गया है। Baljeet पहली भारतीय पर्वतारोही हैं जिन्होंने एक माह के दौरान 5 'आठ हजार मीटर' वाली चोटियों पर पर्वतारोहण किया है। आठ हजार मीटर, पर्वतारोहण की दुनिया में काफी गौरवशाली उपलब्धि मानी जाती है। ये चोटियां 8000 मीटर से अधिक ऊंची हैं। इस साहसिक अभियान में उन्होंने कई रिकॉर्ड भंग किए हैं, जिनमें 14 दिन की अवधि में 2 चोटियों पर चढ़ाई करने का उनका अपना रिकॉर्ड भी शामिल है, और फिर 7 दिनों में 3 पर्वत चोटियां फतह करने का रिकॉर्ड बनाते हुए उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस सहयोग के विषय में अपनी टिप्पणी करते हुए Mr. Atul Chordia, चेयरमैन, Panchshil Realty ने कहा कि, "हमें Baljeet Kaur को उनके पर्वतारोहण के साहसिक अभियान के अगले चरण में सहयोग करते हुए प्रसन्नता है, जो नई चोटियां फतह करने और नए रिकॉर्ड भंग करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी यात्रा में उनके सर्वोत्तम प्रदर्शन की हम कामना करते हैं।" Panchshil Realty से अपने सहयोग के विषय में उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Ms. Baljeet Kaur—जो कि स्थायित्व की पैरोकार हैं— ने कहा कि, "Panchshil Realty का यह सहयोग, 8000 मीटर तक नई चोटियां फतह करने का मेरा सपना साकार करने की दिशा में प्रोत्साहन के साथ बल प्रदान करेगा।" Panchshil Realty के बारे में 2002 में स्थापित Panchshil Realty भारत का एक उत्कृष्टतम लक्जरी रियल एस्टेट ब्रांड है। रियल एस्टेट विकास में अपनी लीडरशिप और उत्कृष्टता के लिए विख्यात यह ग्रुप, नियोजित विकास, मूल्यवान संपत्तियां निर्मित करने, तथा डिजाइन और आर्किटेक्चर के माध्यम से लाइफस्टाइल अनुभव रचने पर केंद्रित है। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.panchshil.com देखें फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1871791/Atul_Chordia_Baljeet_Kaur_Panchshil_Realty.jpg लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1042836/Panchshil_Realty_Logo.jpg

Post a Comment

أحدث أقدم