2022 में 80% राजस्व वृद्धि, प्रबंधित सेवा अनुबंधों में 100% वृद्धि दर्ज की हास‍िल की, और नई सेवा की पेशकश की  बेंंगलौर, भारत, 4 अगस्‍त, 2022 /PRNewswire/ --ब्रॉडबैंड और नेटवर्क प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ VCTI, ने आज घोषणा की कि इसने 2022 की पहली छमाही में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान उसने 2021 की पहली छमाही की तुलना में राजस्व में 80% की वृद्धि और प्रबंधित सेवाओं में 100% की वृद्धि प्राप्त की, ग्राहक आधार को बढ़ाया जि‍समें अब संयुक्त राज्य अमेरिका के पंद्रह सबसे बड़े ब्रॉडबैंड प्रदाताओं में से पांच शामिल हैं। कंपनी ने नई ब्रॉडबैंड निवेश सेवा पेशकशों की शुरूआत के साथ उल्लेखनीय सफलता की भी सूचना दी। VCTI के सीईओ राज स‍िंह ने कहा, "हमारी ब्रॉडबैंड निवेश अनुकूलन सेवा स्पष्ट रूप से बाजार में अग्रणी है। यह ब्रॉडबैंड सेवाओं में निवेश के लिए बाजार में तेजी लाने और आरओआई (ROI) की प्राप्ति के लिए सबसे व्यापक और भरोसेमंद समाधान है।" "हमारी अनूठी पेशकश लक्षित बाजारों की व्यापक पहचान करती है और मात्रा निर्धारित करती है, अवसर प्रदान करती है, और नेटवर्क योजनाओं को परिभाषित करती है जो रणनीति से निर्माण तक समयरेखा को उल्‍लेखनीय रूप से कम करती है। इसके अलावा, प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट ग्राहकों को दीर्घकालिक संबंधों में परिवर्तित करने की हमारी सफलता दर शानदार है।" 2022 की पहली छमाही में दर्ज इस गति के भाग के रूप में, VCTI ने कई महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें शामिल हैं: असाधारण व्यावसायिक प्रदर्शन: VCTI ने 2021 की पहली छमाही की तुलना में 80% की राजस्व वृद्धि और प्रबंधित सेवा में 100% वृद्धि दर्ज की है। अभूतपूर्व नई सेवा पेशकशें: VCTI ने अग्रणी सेवाओं की शुरुआत की जो ग्राहकों को व्यावसायिक उद्देश्यों को तेजी से और अधिक लागत प्रभावी ढंग से प्राप्त करने में सक्षम बनाती हैं। * Broadband Grant Bid Acceleration Service प्रदाताओं को स्थानीय, राज्य और संघीय सरकारी संस्थाओं की पहचान करने और उनके साथ साझेदारी करने में मदद करता है ताकि ब्रॉडबैंड निवेश और अनुदान पाने के लिए द‍िक्‍कत का सामना कर रहे, सेवा से दूर व वंच‍ित समुदायों, स्कूलों और व्यवसायों के लिए हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाओं का विस्तार किया जा सके। * निजी इक्विटी फर्मों के लिए ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट एनालिटिक्स निजी निवेशकों को सबसे आकर्षक दूरसंचार अवसंरचना निवेशों की पहचान करने में मदद करता है। विस्तारित ग्राहक आधार: VCTI ने अपने ग्राहक आधार का व‍िस्‍तार करते हुए अमेर‍िका में पंद्रह सबसे बड़े ब्रॉडबैंड प्रदाताओं में से पांच को शामिल कि‍या है। इसमें मध्यम आकार के प्रदाता और उभरते हुए नए फाइबर टु द होम सेवा प्रदाता व उनमें नि‍वेश करने वाले निवेश बैंक और निजी इक्विटी फर्म शामिल हैं। ग्रांट स‍बम‍िशन: अपनी ब्राॅडबैंड इन्‍वेस्‍टमेंट सर्विसेज के रूप में, VCTI ने 2022 के पहले छह महीनों में बारह मिलियन घरों का विश्लेषण किया है और $250M से अधिक के ग्राहक अनुदान सबमिशन का समर्थन किया है। VCTI कर‍ियर  VCTI अपनी वृद्धि का समर्थन करने के लिए इस समय नियुक्तियां कर रही है और 2022 में अपने कर्मचारी आधार का उल्लेखनीय रूप से विस्तार करने की उम्मीद करती है। VCTI में करियर के बारे में अधिक जानकारी https://vcti.io/join-us/ पर देखी जा सकती है। VCTI के बारे में  VCTI नेटवर्क टेक्नोलॉजी में विश्वस्तरीय प्रमुख कंपनी है। VCTI टेक्नोलॉजी कंपनियों को जटिल नेटवर्क किए और क्लाउड उत्पादों के विकास में सहयोग के लिए विशेषज्ञ तकनीकी संसाधन प्रदान करती है और ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं को  नेटवर्क विकास, परिचालन सरलीकरण तथा डिजिटल परिवर्तन की दिशा में अपने मार्ग को मजबूत करने के मकसद से निवेश अनुकूलन के लिए सॉफ्टवेयर समाधान तथा सेवाओं में सक्षम बनाती है। सबसे सम्मानित और नवोन्मेषक ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाताओं और विश्व की टेक्नोलॉजी कंपनियों की भरोसेमंद सहयोगी कंपनी VCTI एक निजी लेकिन वैश्विक कंपनी है जिसका मुख्यालय अमेरिका में और कार्यालय भारत में हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां देखें www.vcti.io लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1498101/vcti_Logo.jpg  

Post a Comment

أحدث أقدم