* समेकित राजस्व ₹ 6,620 मिलियन - वार्षिक आधार पर 10% की वृद्धि * ISP राजस्व ₹ 1,198, वार्षिक आधार पर 19% की वृद्धि * PAT ₹ 459 मिलियन, वार्षिक आधार पर ₹ 26 मिलियन की वृद्धि * डिजिटल केबल TV सबस्क्राइबर्स वार्षिक आधार पर 550K की वृद्धि * ब्रॉडबैंड सबस्क्राइबर्स वार्षिक आधार पर 135K की वृद्धि * 30 सितम्बर 2022 तक के अनुसार, कुल सक्रिय ब्रॉडबैंड सबस्क्राइबर्स 870K और कुल होमपास 5 मिलियन थे * निवल कर्जमुक्त कंपनी अहमदाबाद, भारत, 18 अक्टूबर 2022 /PRNewswire/ -- GTPL Hathway Limited, जो कि भारत की सबसे बड़ी MSO और एक अग्रणी ब्रॉडबैंड सेवाप्रदाता कंपनी है, ने 30 सितम्बर 2022 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्य समेकित व्यावसायिक और वित्तीय खास बातें: Q2 FY23 विवरण (₹ मिलियन में) Q2 FY23 Q2 FY22 वार्षिक आधार H1 FY23 H1 FY22 वार्षिक आधार FY22 डिजिटल केबल TV राजस्व 2,751 2,715 1 % 5,478 5,356 2 % 10,753 ब्रॉडबैंड राजस्व 1,198 1,006 19 % 2,336 1,924 21 % 4,075 कुल राजस्व 6,620 5,992 10 % 13,074 11,835 10 % 24,154 EBITDA 1,383 1,443 2,737 2,805 5,677 EBITDA मार्जिन (%) 20.9 % 24.1 % 20.9 % 23.7 % 23.5 % कर पश्चात लाभ 459 433 6 % 892 908 2,006 सभी आंकड़े EPC को छोड़कर   व्यावसायिक प्रदर्शन की खास बातें डिजिटल केबल TV * सक्रिय सबस्क्राइबर्स में वार्षिक आधार पर 550K की वृद्धि * समेकित सबस्क्रिप्शन राजस्व ₹ 2,751 मिलियन * स्टैंडअलोन सबस्क्रिप्शन राजस्व में वार्षिक आधार पर ₹ 1,936 मिलियन, 3% तक की वृद्धि * GTPL अपने मौजूदा बाज़ारों में लगातार अपनी उपस्थिति व्यापक कर रही है और ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक माध्यमों से नए बाज़ारों में प्रवेश कर रही है ब्रॉडबैंड * 135K ब्रॉडबैंड सबस्क्राइबर्स जोड़े गए - वार्षिक आधार पर 18% की वृद्धि * 30 सितम्बर, 2022 तक के अनुसार होमपास 5 मिलियन – H1 FY23 में 300K की वृद्धि। 5 मिलियन होमपास में से 75% FTTX कन्वर्जन के लिए उपलब्ध * Q2 FY23 के लिए औसत राजस्व प्रति उपयोक्ता (ARPU) ₹ 450 प्रतिमाह रहा * औसत डेटा खपत प्रति उपयोक्ता प्रतिमाह 300 GB, वार्षिक आधार पर 33% की वृद्धि परिणामों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr Anirudhsinh Jadeja, मैनेजिंग डायरेक्टर, GTPL Hathway Ltd., ने कहा कि, "हमें गर्व है कि हमने अपने प्रमुख वृद्धि उद्‌देश्यों पर फोकस बनाए रखकर H1 FY23 के दौरान हमारे प्रमुख KPI के अनुसार प्रदर्शन किया है। हमारी गुणवत्तापरक सेवाओं और उपभोक्ता-केंद्रित उत्पादों व सेवाओं के बूते हम भारत में सबसे बड़े MSO बने हुए हैं। हमें आशा है कि अपेक्षाकृत छोटे MSO को साथ जोड़ते हुए हम अपने डिजिटल केबल TV व्यवसाय में वृद्धि करेंगे और इसके अलावा, ब्रॉडबैंड का डिजिटल केबल TV आधार तक प्रसार कर रहे हैं। वायर्ड ब्रॉडबैंड की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी और डेटा खपत के बढ़ते पैटर्न की वजह से ब्रॉडबैंड वर्ग वृद्धि करने के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करता है। वृद्धि की इस असीम संभावना का आर्थिक लाभ उठाना और सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भारत की डिजिटल वृद्धि की प्रगति में योगदान करना हमारा ध्येय है।" GTPL Hathway Ltd के बारे में GTPL Hathway Limited भारत की सबसे बड़ी MSO कंपनी है जो डिजिटल केबल TV सेवाएं प्रदान करती है और यह भारत में छठी सबसे बड़ी प्राइवेट वायरलाइन ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनी है। यह कंपनी, गुजरात में सबसे बड़ी डिजिटल केबल TV और वायरलाइन ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता है और पश्चिम बंगाल में एक अग्रणी डिजिटल केबल TV सेवा प्रदाता है। कंपनी की डिजिटल केबल TV सेवाएं पूरे भारत के 19 राज्यों में 1,300 से अधिक शहरों तक पहुंचती हैं जिनमें गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। 30 सितम्बर, 2022 तक के अनुसार कंपनी के लगभग 8.60 मिलियन सक्रिय डिजिटल केबल TV सबस्क्राइबर और 8,70,000 ब्रॉडबैंड सबस्क्राइबर हैं और ब्रॉडबैंड होम-पास लगभग 5.00 मिलियन हैं। GTPL Hathway Limited निवेशक संबंध: Orient Capital CIN: L64204GJ2006PLC048908 Mr. Bhavin Soni   ईमेल: Bhavin.soni@linkintime.co.in    संपर्क: +91 98335 37225 नाम: Piyush Pankaj ईमल: piyush.pankaj@gtpl.net Mr. Nachiket Kale  ईमेल: nachiket.kale@linkintime.co.in    संपर्क: +91 99209 40808 संपर्क: +91 98113 21102   अग्रगामी (भविष्योन्मुखी) कथन प्रत्याशित भावी घटनाओं, कंपनी के वित्तीय और प्रचालन परिणामों के विषय में कोई भविष्योन्मुखी कथन निश्चित पूर्वमान्यताओं पर आधारित हैं जिनके पूर्ण होने की कंपनी गारंटी नहीं लेती। ये कथन जोखिमों एवं अनिश्चितताओं के अधीन होते हैं। व्यक्त या आशयित की अपेक्षा वास्तविक परिणाम पर्याप्त या यथार्थ रूप में भिन्न हो सकते हैं। वैश्विक या घरेलू या दोनों उद्योग क्षेत्रों में अधोमुखी रूझान, भारत, या विदेशी प्रमुख बाज़ारों में राजनैतिक एवं आर्थिक पर्यावरण में उल्लेखनीय परिवर्तन, कर कानून, मुकदमेबाजी, श्रम संबंध, विनिमय दरों में अस्थिरता, तकनीकी परिवर्तन, निवेश और व्यावसायिक आय, नकदी प्रवाह पूर्वानुमान, ब्याज एवं अन्य लागतें, ये कंपनी के प्रचालनों को प्रभावित कर सकने वाले महत्त्वपूर्ण विकासों में शामिल हैं। बाद की तिथि पर जैसा भी हो, घटनाओं या परिस्थितियों को परिलक्षित करने के लिए कंपनी भविष्योन्मुखी कथनों को अपडेट करने का कोई दायित्व स्वीकार नहीं करती है। लोगो:  https://mma.prnewswire.com/media/1793950/GTPL_Logo.jpg

Post a Comment

أحدث أقدم