यह अधिग्रहण रणनीतिक सलाहकार के रूप में SWCA की स्थिति को मजबूत करता है और विश्व स्तर पर इसकी उपस्थिति का विस्तार करता है  फीनिक्स, 1 जून, 2023 /PRNewswire/ -- अमेरिका में एक प्रमुख पर्यावरण परामर्श फर्म SWCA Environmental Consultants ने ALO Advisors LLC का अधिग्रहण किया है, जो क‍ि उद्योगों की विस्तृत श्रृंखला में ग्राहकों के लिए स्थिरता परामर्श सेवाओं पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन परामर्श फर्म है। ALO Advisors ग्राहकों को ऐसी स्थिरता (सस्‍टेनेब‍िल‍िटी) रणनीतियों, पहलों और निवेशों को डिजाइन करने व तैनात करने में मदद करती है जो एक साथ व्यावसायिक मूल्य व सकारात्मक पर्यावरणीय तथा सामाजिक प्रभाव पैदा करते हैं। अमेरिका, मैक्सिको, नीदरलैंड, पुर्तगाल और स्वीडन में ALO Advisors की 20 कर्मचारियों वाली टीम और 50 से अधिक देशों में सहयोगी कंपनियों का नेटवर्क, उसे दुनिया भर में स्थिरता (सस्‍टेनेबि‍ल‍िटी) व प्रबंधन परामर्श में सिद्ध विशेषज्ञता देता है। "यह SWCA के लिए वास्तव में एक ऐतिहास‍िक क्षण है। SWCA व ALO Advisors की ताकत के मेल से, हमारे पास दुनिया भर में और अधिक सकारात्मक पर्यावरणीय व सामाजिक प्रभाव पैदा करने का एक अविश्वसनीय अवसर है," SWCA के सीईओ और अध्यक्ष जोसेफ जे. फ्लूडर III ने कहा। "एक साथ मिलकर, हम अपने ग्राहकों को रणनीति से लेकर विज्ञान और कार्यान्वयन तक संपूर्ण जीवनचक्र समर्थन प्रदान करेंगे।" ALO Advisors उन बिजनेस लीडर के साथ काम करती है जो आज की सबसे बड़ी सस्टेनेबिलिटी चुनौतियों से निपट रहे हैं। यह संगठन निजी इक्विटी, बीमा, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा उपकरण व अन्य उद्योगों में विविध प्रकार के व्यवसायों के साथ-साथ दुनिया की कुछ सबसे बड़ी खाद्य, पेय और उपभोक्ता उत्पाद कंपनियों को सेवा देता है। "SWCA के रूप में, हमें ऐसा संगठन मिला है जो ग्राहकों को वास्तविक, सकारात्मक प्रभाव पैदा करने में मदद करने के लिए हमारे दृष्टिकोण को साझा करता है। "एक साथ आकर, हम इसे बड़े पैमाने पर करेंगे जिसकी हम कल्पना कर सकते हैं।", ALO एडवाइजर्स के मैनेजिंग पार्टनर जॉन आर. प्लैटको II ने कहा। SWCA के बारे में 1981 में स्थापित, SWCA 100% कर्मचारी-स्वामित्व वाली पर्यावरण परामर्श फर्म है। SWCA आयोजना, प्राकृतिक व सांस्कृतिक संसाधन प्रबंधन, अनुमति, नियामक अनुपालन, जल संसाधन, पारिस्थितिक पुनर्नवीकरण, व आपदा और लचीलापन पर केंद्रित पर्यावरणीय सेवाओं का एक पूर्ण स्पेक्ट्रम प्रदान करती है। हमारे पास अमेरिका भर में पर्यावरण परियोजनाओं के लिए तकनीकी रूप से मजबूत, लागत प्रभावी समाधान प्राप्त करने के लिए अनुमति व अनुपालन प्रोटोकॉल के गहन ज्ञान के साथ वैज्ञानिक विशेषज्ञता का संयोजन है। ALO Advisors के बारे में ALO Advisors एक प्रबंधन परामर्श फर्म है, जिसकी स्थापना 2018 में हुई और जो यूरोप, अमेरिका और मैक्सिको में कार्यालयों के साथ विश्व स्तर पर काम कर रही है। हम स्थिरता (सस्‍टेनेब‍िल‍िटी) नेतृत्व के बारे में अलग तरह से सोचते हैं, यह विश्वास करते हुए कि अर्थशास्त्र के काम करने पर पर्यावरण और सामाजिक लाभ लंबे समय तक रहेंगे। यह मौलिक अवधारणा हमारे काम का केंद्र‍बिंदु है और ALO के Sustain Differently® दर्शन के पीछे का सार है। मीडिया संपर्क शेरी वॉल्डबॉर SWCA Environmental Consultants Ph: +1.503.224.0333 swaldbauer@swca.com लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2089665/SWCA_Environmental_Consultants_Blue_Logo.jpg View original content:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/swca------alo-advisors-llc----301840119.html

Post a Comment

और नया पुराने