असाधारण देखभाल प्रदान करने और अपने वित्तीय प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए हेल्थकेयर संगठनों के सशक्तिकरण के दो दशक  बोका रैटन, फ्लोरिडा, 8 सितंबर, 2023 /PRNewswire/ -- अग्रणी हेल्‍थकेयर कंपनी, Omega Healthcare, अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाने की घोषणा करते हुए उत्साहित है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि कंपनी के वैश्विक कर्मचारी कार्यबल द्वारा संचालित अपने हेल्‍थकेयर ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए दो दशकों के निरंतर समर्पण, असाधारण सेवा और निरंतर नवाचार की प्रतीक है। सितंबर 2003 में अपनी स्थापना के बाद से, Omega Healthcare ने परिणाम प्राप्‍त करने के लिए प्रदाताओं, भुगतानकर्ताओं, दवा कंपनियों और प्रौद्योगिकी व सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी की है। इसकी नवीन तकनीक और चिकित्सकीय रूप से सक्षम समाधान प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, प्रभावी रोगी देखभाल देने व हेल्‍थकेयर संगठनों के लिए समग्र परिचालन दक्षता में सुधार करने में मदद करते हैं। ग्राहकों के लिए निरंतर उत्कृष्टता सह-संस्थापक और सीईओ अनुराग मेहता के दूरदर्शी नेतृत्व में, Omega Healthcare ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और हेल्‍थकेयर क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठा अर्जित की है। अनुराग ने कंपनी के इस मील के पत्‍थर तक पहुंचने पर अपना उत्साह व्यक्त किया: "हमें Omega Healthcare की 20वीं वर्षगांठ मनाते हुए खुशी है। यह हमारी अविश्वसनीय टीम के समर्पण और हमारे ग्राहकों व भागीदारों के लिए हमारे अटूट समर्थन को दर्शाता है। हमने कई हेल्‍थकेयर संगठनों के लिए हेल्‍थकेयर आउटसोर्सिंग को नवीन समाधान से लेकर आज एक अभिन्न रणनीति के रूप में विकसित होते देखा है। हम अपने ग्राहकों के सामने आने वाली, लगातार उभरती चुनौतियों का सामना करना जारी रखेंगे और उन्हें सफलता पाने के लिए सशक्त बनाएंगे।" रणनीतिक विकास क्षेत्र में विशेषज्ञता (Domain Expertise) को बल देता है  Omega Healthcare ने हाल के अधिग्रहणों के माध्यम से अपने व्यापक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए रणनीतिक रूप से विकास किया है। यह कंपनी हेल्थकेयर क्षेत्र में समाधान प्रदान करती है, जिसमें एंड-टू-एंड रेवन्यू साइकिल मैनेजमेंट, भुगतानकर्ता जोखिम और प्रशासनिक समाधान, फार्मास्युटिकल मार्केट एक्सेस, देखभाल समन्वय और वर्चुअल नर्सिंग समाधान, रजिस्ट्री डेटा प्रबंधन तथा रियल वर्ल्ड डेटा क्यूरेशन शामिल है। ओमेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म (ODP) में निरंतर निवेश के साथ, Omega Healthcare स्वास्थ्य सेवा मूल्य श्रृंखला में दक्षता बढ़ाने और प्रशासनिक लागत को कम करने के लिए नवाचार में सबसे आगे बनी हुई है। इसके अलावा, कंपनी की मजबूत परिचालन और नैदानिक विशेषज्ञता उद्योग में स्टाफ की कमी व प्रशासनिक भार को दूर करने में मदद करती है, जिससे प्रदाताओं को देखभाल वितरण व अनुसंधान पर अधिक समय बिताने की अनुमति मिलती है। कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता  इस उपलब्धि को प्राप्त करना Omega Healthcare की अपने लोगों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है, जो इसके मूल मूल्यों, मिशन और लक्ष्यों को दर्शाता है। कंपनी ने ऐसी संस्कृति का निर्माण किया है जो व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देती है, उपलब्धियों को पहचानती है और टीम के सदस्यों को सशक्त बनाने के लिए समर्थक माहौल प्रदान करती है। मौजूदा कर्मचारी पुरस्कार और मान्यता कार्यक्रम Omega Healthcare को एक कर्मचारी-केंद्रित संगठन के रूप में सुदृढ़ करते हैं जो अपने प्रतिभाशाली कार्यबल के बल पर फलता फूलता है। अतीत का जश्न मनाना और भविष्य को अंगीकार करना  इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए, Omega Healthcare संगठन की उपलब्धियों और माइलस्टोंस का जश्न मना रही है। यह आयोजन अतीत की सफलताओं का जश्न मनाने और हेल्थकेयर के लिए एक उज्जवल भविष्य की कल्पना करने के लिए वर्तमान और पूर्व सहयोगियों, भागीदारों और ग्राहकों को एक साथ लाता है। रोचक पैनल चर्चाओं, व्यावहारिक इनसाइटफुल सत्रों और नेटवर्किंग अवसरों के माध्यम से, प्रतिभागियों को नॉलेज-शेयरिंग में भाग लेने और भविष्य को एक साथ अपनाने के लिए प्रतिबद्ध होने का मौका मिलता है। Omega Healthcare के बारे में  2003 में स्थापित, Omega Healthcare हेल्थकेयर संगठनों को अपने वित्तीय निष्पादन को बेहतर बनाते हुए विशिष्ट देखभाल प्रदान करने में सक्षम बनाती है। हम प्रौद्योगिकी और चिकित्सकीय रूप से सक्षम समाधानों के अपने व्यापक पोर्टफोलियो के माध्यम से ग्राहकों को राजस्व बढ़ाने, लागत कम करने और समग्र रोगी-प्रदाता-भुगतानकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। Omega Healthcare के अमेरिका, भारत, कोलंबिया और फिलीपीन में 14 डिलीवरी केंद्रों में 30,000 कर्मचारी हैं। ज्यादा जानकारी के लिए, देखें www.omegahms.com। लोगो -
https://mma.prnewswire.com/media/1710910/4258002/Omega_Healthcare_Logo_Logo.jpg View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/omega-healthcare---------20---------301922220.html

Post a Comment

और नया पुराने