अटलांटा, 27 अक्टूबर, 2023 /PRNewswire/ -- AMI®, विश्वव्यापी कंप्यूटिंग के लिए Dynamic Firmware में ग्‍लोबल नेता, "मेक इन इंडिया" पहल के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी और समर्पण की घोषणा करते हुए बहुत ही ख़ुश है। हम यह बताना चाहते हैं कि हालॉंकि हम एक ग्‍लोबल इकाई हैं, हमारे अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) के साथ-साथ उत्पाद विकास का एक बड़ा हिस्सा भारत में होता है। हमारी यात्रा भारत की आत्मनिर्भरता और तकनीकी उन्नति के नज़रिए के साथ सहजता से मेल खाती है।



इकोसिस्‍टम में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका में भारतीय धरती पर संयुक्त रूप से अत्याधुनिक स्वदेशी उत्पादों को तैयार करने के लिए डिज़ाइन हाउस, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा (ईएमएस) प्रदाताओं और मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के साथ सहयोग करना शामिल है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि समान विचारधारा वाले भागीदारों के साथ हाथ मिलाकर, हम आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने और देश की तकनीकी शक्ति को तेज़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।


AMI के पास भारत के टेल्को क्षेत्र में प्रमुख खिलाड़ियों के साथ सफलतापूर्वक साझेदारी करने का ट्रैक रिकॉर्ड है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों उद्यम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, हमने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में अग्रणी कंप्यूटिंग खिलाड़ियों के साथ मज़बूत संबंध स्थापित किए हैं। इसके अलावा, हमारी विशेषज्ञता OEMs, ओरिजनल डिज़ाइन मैन्‍यूफ़ैक्‍चरर्स (ODMs) के साथ सहयोग करने और विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में "मेक इन इंडिया" के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मज़बूत करने तक फैली हुई है।


"यह भारत की तकनीकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है, और AMI को इसका अभिन्न अंग होने पर गर्व है। हम सिर्फ़ एक ग्‍लोबल कंपनी नहीं हैं; हम भारत के प्रौद्योगिकी परिदृश्य में एक अदम्य शक्ति हैं जो स्वदेशी उत्पाद विकास और भारत में स्थानीय टीमों का इस्‍तेमाल करके उत्कृष्ट समर्थन प्रदान करते हैं।" AMI के सीईओ संजय मैती ने कहा।


जैसा कि हम इनोवेशन को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देना और भारतीय प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम के विकास में योगदान देना जारी रख रहे हैं, AMI "मेक इन इंडिया" पहल में सबसे आगे रहने के प्रति अपने समर्पण को साबित करता है। हम एक ऐसा भविष्य बनाने के लिए तत्पर हैं जहॉं भारत एक ग्‍लोबल तकनीकी हब के रूप में उभरेगा।


AMI के बारे में:


आधुनिक कंप्यूटिंग के लिए AMI Firmware Reimagined है। सुरक्षा, ऑर्केस्ट्रेशन और प्रबंधनीयता समाधानों के लिए Dynamic Firmware में एक ग्‍लोबल लीडर के रूप में, AMI दुनिया के कंप्यूट प्लेटफ़ार्मों को परिसर से लेकर क्लाउड तक सक्षम बनाता है। AMI की उद्योग-अग्रणी मूलभूत प्रौद्योगिकी और अटूट ग्राहक सहायता ने उच्च तकनीक उद्योग में कुछ सबसे प्रमुख ब्रांडों के लिए स्थायी साझेदारी और नवाचार को बढ़ावा दिया है। ज्‍़यादा जानकारी के लिए, ami.com पर जाएँ।


नवीनतम घोषणाओं के लिए LinkedIn और Twitter पर AMI को फ़ॉलो करें। 


लोगो -
https://mma.prnewswire.com/media/1327926/AMI_Logo.jpg />


View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/ami--------301969621.html

Post a Comment

और नया पुराने