बेंगलुरु, भारत, 15 अप्रैल, 2024 /PRNewswire/ -- विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित आध्यात्मिक और मानवतावादी नेता गुरुदेव Sri Sri Ravi Shankar ने तनाव-मुक्त, हिंसा-मुक्त समाज के लिए अभूतपूर्व विश्वव्यापी आंदोलन का नेतृत्व किया है, जिनसे प्रेरित होकर; The Art of Living द्वारा उपेक्षित सीमा क्षेत्रों और मुख्यधारा के समुदायों के बीच के अंतर को समाप्त करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इस विश्वास से प्रेरित होकर कि सभी को मुख्‍य धारा में लाना राष्ट्रीय शक्ति का आधार है, हमारा संगठन एक अधिक एकजुट और लचीले भविष्य का निर्माण करने के लिए शिक्षा, टेक्नोलॉजी और पर्यावरण कके अनुकूल टिकाऊ समाधानों का उपयोग करता है; जहां कट्टरपंथी विचारों को नज़रअंदाज़ किया जाता है और शिक्षा सभी के साथ मिलकर भविष्य का निर्माण करती है।



बड़ी संख्या में सक्रिय कार्य: सीमांत गांवों में कार्य के प्रमुख क्षेत्र


The Art of Living की समूची सोच 4 स्तंभों पर आधारित है: आत्म-विकास, सशक्तिकरण, शांति की शिक्षा और स्वास्थ्य। एक संतुष्ट जीवन के लिए कोई भी व्‍यक्ति आत्म-विकास के ज़रिए अपने कौशल को बढ़ाता है, जबकि सशक्तिकरण नियंत्रण के साधन और सही सोच देता है। शांति की शिक्षा शांति के निर्माण और उसे बनाए रखने के लिए मूल्य और कौशल प्रदान करती है, तथा स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण का काम किया जाता है - ये सभी सकारात्मक सामुदायिक प्रभाव के आधार बनते हैं।


सीमाओं को पार करते हुए, The Art of Living अब 400 से अधिक गांवों तक पहुंच चुका है, तथा दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है:


* गांवों में सौर ‍बिजली:




    दूरदराज के 20,000 से अधिक घरों को रोशन करने वाला यह टिकाऊ ऊर्जा समाधान न केवल अंधकार को दूर करता है, बल्कि आर्थिक विकास के जरिए जीने के बेहतर हालात को भी बढ़ावा देता है।


* सौर बजली से चलने वाला स्मार्ट स्कूल:




    90 सीमांत स्कूलों में 17,000 छात्रों के सीखने के अनुभव में बदलाव लाते हुए, यह परियोजना नयी टेक्नोलॉजी के ज़रिए मुफ्त शिक्षा दी जाती है, शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर की जाती हैं और यह तय किया जाता है कि ज्ञान की खोज में कोई भी बच्चा पीछे न छूट जाए।


* युवा सशक्तिकरण:




    कौशल विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हुए, गांवों में 20,000 से अधिक युवाओं को सौर कौशल से सुसज्जित किया गया है, जिससे उन्‍हें एक टिकाऊ और सशक्त भविष्य का मार्ग मि‍लेगा।


* युवा नेतृत्व प्रशिक्षण:




    भावी नेता तैयार करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कौशल और मानसिकता के साथ व्यक्तियों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करना, जिसमें महिलाओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।


* कौशल विकास:




    महिलाओं और युवाओं को विभिन्न कौशल प्रदान करते हुए, यह कार्य योजना नयी चीजों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है तथा व्यक्तियों को अपना भाग्य खुद बनाने के लिए बढ़ावा देती है।


* सरकारी ITI लैब अपग्रेड करना:




    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण करके शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना तथा यह तय करना कि छात्रों को सही प्रशिक्षण मिले।


* भारतीय सेना के साथ सामाजिक और युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम:




    भारतीय सेना के साथ सहयोग करते हुए, यह कार्य युवाओं को सशक्त बनाता है, उनमें लचीलापन बढ़ाता है और एक मज़बूत समुदाय का निर्माण करता है।


* सरकारी कार्यपालन कार्यक्रम:




    प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के ज़रिए, यह कार्य एक अधिक सक्षम और जिम्मेदार सरकार बनाने में योगदान देता है, जिससे समाज की उभरती ज़रूरतें पूरी करने की उसकी क्षमता
बढ़ती है।


*  जेल के कैदियों के लिए क्षमता और आजीविका प्रशिक्षण:




    पुनर्वास और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना; जेल के कैदियों को पुनः समाज में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करना तथा उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना।


* आपदा राहत के प्रयास:




    आपदाओं पर तत्काल और दीर्घकालिक सहायता प्रदान करना सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है।


* शांति का संदेश पहुंचाना:




    विविध समुदायों के बीच समझ और सद्भाव को बढ़ावा देना तथा सभी क्षेत्रों की समग्र शांति और स्थिरता में योगदान देना। एकता और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना।


चूंकि The Art of Living अलग-थलग क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है, इसलिए ये प्रतिबद्धताएं पुनर्वास, शिक्षा और नेतृत्व के प्रति समग्र दृष्टिकोण की बदलाव लाने वाली शक्ति दर्शाती हैं। व्यक्तियों और समुदायों की ज़रूरतें पूरी करके, ये पहल न केवल व्यक्तिगत विकास में योगदान देती हैं, बल्कि एक ऐसे समाज की नींव भी रखती हैं जो सभी को शामिल करने, सशक्तिकरण और कल्याण को महत्व देता है। इन प्रयासों के ज़रिए, हम वह बदलाव लाने वाली क्षमता देखते हैं जो तब सामने आती है जब व्यक्तियों को अपने भाग्य को आकार देने और अपने आस-पास की दुनिया में सार्थक योगदान देने के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं।


VVKI-The Art of Living सामाजिक परियोजनाओं के बारे में


The Art of Living सोशल प्रोजेक्ट्स ने बदलाव लाने वाले पहल कार्यों के ज़रिए सकारात्मक सामाजिक प्रभाव पैदा करने का संकल्प लिया है। समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हमारा संगठन व्यक्तियों और समुदायों दोनों की भलाई में योगदान करने का प्रयास करता है।


हमें यहां फॉलो करें: 
https://www.instagram.com/artofliving.sp/ /> हमें यहां लाइक करें: 
https://www.facebook.com/artoflivingsocialprojects /> हमें यहां ट्वीट करें: 
https://twitter.com/artofliving_sp /> हमें यहां संदेश भेजें: 
https://www.linkedin.com/showcase/artofliving-sp />

मीडिया संपर्क: 
Shamika Gandhi
shamika.gandhi@projects.artofliving.org
+91-9986557389


लोगो: 
https://mma.prnewswire.com/media/1979631/AOLSP_logo_Logo.jpg />

 



View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/----the-art-of-living--------302116406.html

Post a Comment

और नया पुराने