ग्रेटर नोएडा, भारत, 12 सितंबर, 2024 /PRNewswire/ -- IoT (Internet of Things) वायरलेस समाधानों और संचार मॉड्यूलों के अग्रणी वैश्विक प्रदाता, Fibocom ने इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए दक्षिण एशिया के सबसे प्रतिष्ठित व्यापार मेलों में से एक, electronica India 2024 में भाग लिया है। Fibocom की बढ़ती "Made in India" क्षमताओं पर केन्द्रित, Fibocom के उत्पादों के नवीनतम सेट को Fixed Wireless Access (FWA), स्मार्ट मीटरिंग, फ्लीट मैनेजमेंट और स्मार्ट रिटेल जैसे प्रमुख उद्योगों में क्नैक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए प्रदर्शित किया गया है।



उद्योग परिवर्तन को प्रेरित करने वाले नवाचार
Digital India और Smart Cities जैसी सरकारी पहलों से संचालित भारत के IoT बाज़ार में तेज़ी से वृद्धि देखी जा रही है। IMARC की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में बाजार का मूल्य $1.2 बिलियन था और 2024 से 2032 तक 12.17% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने की आशा है। IoT के अभिग्रहण का ध्यान मैन्यूफैक्चरिंग, खुदरा, परिवहन और ऊर्जा जैसे प्रमुख वर्टिकलों पर केंद्रित रहता है।


भारत में डिज़िटल विभाजन को पाटने में सहायता करने के लिए तैयार, कई मिलियन लोगों को विश्वसनीय इंटरनेट सेवाओं से लाभ उठाने में सक्षम बनाने के लिए, Fibocom के FG360, FG190 और FG170 जैसे उच्च-स्तरीय मॉड्यूलों को CPE, ODU और मोबाइल हॉटस्पॉटों जैसी FWA एप्लीकेशनों के लिए मॉड्यूल-एम्बेडेड समाधानों के साथ प्रदर्शित किया गया है। FG190 पर आधारित और R17 मानकों के अनुरूप mmWave ODU Explore Version Demo, 10GE* की Ethernet गति प्राप्ति और बैंड n41/n77 पर 8RX को सपोर्ट करने के साथ-साथ OpenWrt / RDK-B का सपोर्ट भी कर सकता है। यह इसे वंचित क्षेत्रों में डिज़िटल पहुंच का विस्तार करने के लिए एक आदर्श समाधान बनाता है। AC866 / AX3600 की गति और 256MB DDR + 512MB FLASH मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन के साथ मोबाइल परिदृश्यों के लिए अति उपयुक्त बनाते हुए FG160 Hot Spot Solution एक स्थिर Wi-Fi क्नैक्शन प्रदान करता है।


कुशल ऊर्जा प्रबंधन के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए, Fibocom का L610 LTE Cat.1 bis मॉड्यूल वास्तविक-समय में डेटा संग्रह और निगरानी के साथ अधिक सटीक ऊर्जा उपयोग विश्लेषण और अनुकूलन सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट मीटरिंग को सक्षम बनाता है। इसके अतिरिक्त, ट्रैकिंग, लॉजिस्टिक्स और परिसंपत्ति प्रबंधन में सुधार करते हुए, फ्लीट संचालकों के लिए MC661 उन्नत टेलीमैटिक्स समाधान प्रदान करता है। निर्बाध GPS ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण के साथ, व्यवसाय परिचालन लागत को कम और समग्र फ्लीट के प्रदर्शन में वृद्धि कर सकते हैं। स्मार्ट रिटेल के संबंध में, डिज़िटल कियोस्क और वास्तविक-समय में इन्वेंट्री ट्रैकिंग से लेकर अधिक कुशल बिक्री-केंद्र (POS) सिस्टम और क्लाउड स्पीकर तक, Fibocom के स्मार्ट समाधान खुदरा विक्रेताओं के लिए परिचालन दक्षता में सुधार करते हुए ग्राहक अनुभव में सुधार करते हैं।


"Made in India" के प्रति प्रतिबद्धता
electronica India 2024 में Fibocom की भागीदारी का सबसे उल्लेखनीय पहलू यह है कि कंपनी अपनी "Made in India" क्षमताओं पर जोर दे रही है। भारत की राष्ट्रीय "Make in India" पहल के अनुरूप, Fibocom ने स्थानीय मैन्यूफैक्चरिंग में निवेश किया है, जिससे स्थानीय स्तर पर उत्पादित वायरलेस संचार मॉड्यूलों और समाधानों के साथ इसकी भारतीय बाजार की सेवा करने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।


इस कदम से न केवल भारत में इसकी उपस्थिति मजबूत होगी, बल्कि इससे बेहतर लागत-दक्षता, तेज डिलीवरी समय और बिक्री के बाद सहायता तक बेहतर पहुंच जैसे रणनीतिक लाभ भी मिलेंगे। स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले IoT मॉड्यूलों का उत्पादन करके, Fibocom देश के व्यापक तकनीकी और आर्थिक लक्ष्यों में योगदान देते हुए IoT क्षेत्र में एक मजबूत, आत्मनिर्भर सप्लाई चेन बनाने में भारत की सहायता कर रहा है।


अपनी वैश्विक विशेषज्ञता और स्थानीय उत्पादन क्षमताओं का उपयोग करते हुए, भारत में IoT को अपनाने में तेजी से हो रही वृद्धि को सपोर्ट करने के लिए अच्छी स्थिति में होते हुए Fibocom देश के तकनीकी आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण में भी योगदान दे रहा है। electronica India 2024में Fibocom के बूथ #H10.F61 पर आने और अधिक जानने के लिए आपका स्वागत है!


लोगो -
https://mma.prnewswire.com/media/2429567/LOGO_Logo.jpg  />


View original content:
https://www.prnewswire.com/in/news-releases/electronica-india--fibocom-made-in-india----iot------302246474.html

Post a Comment

और नया पुराने